---Advertisement---

IND vs NZ: ‘गेंद है या कैरम की गोटी’ Mitchell Santner की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड होने के बाद हैरान दिखे Virat Kohli, देखें Video

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भी सबको उम्मीद थी की शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपने बल्ले से ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 18, 2023 3:33 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भी सबको उम्मीद थी की शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपने बल्ले से कमाल करेंगे लेकिन कीवी टीम के स्पिनर गेंदबाज मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने अपनी बेहतरीन गेंद से बोल्ड मार उनको आउट किया। विराट कोहली के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिचेल सेंटनर ने मारा कोहली को बोल्ड

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली आज कुछ खास नहीं कर पाए और न्यूजीलैंड टीम के बेहतरीन गेंदबाज की गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। दरअसल, भारत की पारी के 15.2 ओवर में जब कोहली स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी कर रहे मिचेल सेंटनर ने एक बेहतरीन गेंद डाली जिसके जवाब में कोहली कुछ न कर सके और बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन सब कुछ बता रहा था कि गेंद कितनी शानदार थी।

Also Read: IND VS NZ: ‘कमाल है शर्मा जी’ टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग बने ROHIT SHARMA, पूर्व बल्लेबाज MS DHONI को किया पीछे

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/gritwik98/status/1615640543706636288

शुबमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मिलाजुला रहा है क्योंकि टीम इंडिया ने अबतक 160 रन बना ली और टीम के तीन विकेट भी गिर गए हैं। लेकिन भारत के लिए अच्छी बात यह है की शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल अभी भी 80 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से आउट होने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। क्रीज पर अभी शुबमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने भी अब तक 29 रन बना लिए हैं।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026