---Advertisement---

IND vs NZ: Kuldeep Yadav की जादुई गेंद पर गच्चा खा गए Daryl Mitchel, बोल्ड होने के बाद खुला रह गया मुंह, देखें Video

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज का दूसरा मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 10:51 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज का दूसरा मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम मात्र 99 रनों पर ही ढेर गई। वहीं, टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी एक बेहतरीन गेंद से कीवी टीम के बल्लेबाज डेरिल मिशेल (Daryl Mitchel) को बोल्ड मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डेरिल मिशेल यादव को कुलदीप यादव ने मारा बेहतरीन तरीके से बोल्ड

टीम इंडिया ने दूसरे मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया के शानदार स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने मैच के 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल को अपनी गुगली गेंद से ऐसा बोल्ड मारा की उनका मुंह खुला का खुला रह गया। कुलदीप यादव ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 1 विकेट से चटकाया।

Also Read: UNDER 19 WORLD CUP 2023: भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर VIRAT KOHLI से लेकर MITHALI RAJ ने दी टीम इंडिया को बधाई

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/AmanSid32329819/status/1619705344971935746

99 रनों पर सिमटी पूरी टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने उतरी कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और पूरी टीम मात्र 99 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव इन सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट चटकाया है। वहीं, पहले मैच में खराब गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की और 2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: शुभमन गिल, इशान किशन (wk), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026