---Advertisement---

IND vs NZ: Shubman Gill ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक लेकिन Virat Kohli के रिएक्शन ने जीता सभी का दिल, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के हीरो साबित हुए 23 साल के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) जिन्होंने पहले वनडे मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया। लेकिन मैच के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 19, 2023 1:32 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के हीरो साबित हुए 23 साल के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) जिन्होंने पहले वनडे मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया। लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) बेहतरीन पारी खेलने वाले गिल की बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं और उनका शानदार प्रतिक्रिया वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने लगाया शुबमन को गले

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन शुबमन गिल ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 208 रनों की पारी खेली। लेकिन जब वह मैच के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए और जब पवेलियन लौटे तब विराट कोहली ने उन्हें जोर से हग किया और गिल की पीठ थपथपाई। विराट कोहली का यह रिएक्शन देख सभी फैंस खुस हो गए और सोशल मीडिया पर भी जिसने इस वीडियो को देखा वह कोहली की तारीफ कर रहा है।

Also Read: SA20 2023: ‘वाह क्या सीन है’ MARCO JANSEN ने मारा ऐसा शॉट कि बाउंड्री लाइन पर खड़ी एंकर हुईं धड़ाम, देखें मजेदार VIDEO

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1615706136195334150

मैच का हाल

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया और इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपने 50 ओवर में 349 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। तो वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के पांच बल्लेबाज 110 रन पर ही आउट हो गए। लेकिन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी पारी खेलते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। माइकल ब्रेसवेल ने मात्र 78 गेंदों में 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन अंतिम ओवर में शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल का विकेट झटक टीम इंडिया को 12 रनों से मैच जीता दिया। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: SA20 2023: ‘इसे कहते हैं बेहतरीन फील्डिंग’ JAMES NEESHAM ने उलटी तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से लपक लिया कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026