---Advertisement---

IND vs NZ: Suryakumar Yadav ने हासिल किया एक और बड़ा कीर्तिमान, Mr.360 को पीछे छोड़, बनाया यह खास रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीसरे टी20I मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 168 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार रहा। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 2, 2023 10:58 पूर्वाह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीसरे टी20I मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 168 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार रहा। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भले 24 रन बनाए। लेकिन उन्होंने इस रन के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को पीछे छोड़ दिया है।

सूर्यकुमार ने छोड़ा डिविलियर्स को पीछे

टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 मैचों में अपने बल्ले से हर मैच में धमाल मचाते हैं और लगातार एक से बड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। अब उन्होंने Mr.360 यानि एबी डिविलियर्स को टी20I में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एबी डिविलियर्स ने अपने टी20I करियर में कुल 78 मैच खेले हैं और जिसमें उन्होंने 75 पारियों में कुल 1672 रन बनाए हैं वह भी 26 की औसत से। लेकिन सूर्या ने तीसरे मैच में 24 रन बनाकर डिविलियर्स से आगे निकल गए हैं। अब सूर्यकुमार यादव के 46 पारियों में कुल 1675 रन हो गए हैं वह भी 46.53 की औसत से। इस दौरान उनके नाम तीन शतक और 13 अर्धशतक दर्ज है।

Also Read: IND VS NZ: इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के सामने कीवियों ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने 168 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला अहमदाबाद की पिच हुए लिया और टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मात्र 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन उसके बाद शुबमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और बड़े स्कोर की तरफ लेकर गए। लेकिन इस बीच 44 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी आउट हो जाते है। वहीं गिल ने अपनी शानदार शुरुआत को एक बड़े स्कोर में तब्दील किया और नाबाद 126 रनों की पारी खेली।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026