---Advertisement---

IND vs NZ: युवा Ishan Kishan ने कुर्बान की अपनी विकेट, रन मशीन Virat Kohli को रन आउट होने से बचाया, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 24, 2023 4:32 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अबतक शानदार बल्लेबाजी की है और एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। लेकिन इस भारत की पारी के दौरान कुछ ऐसा भी घटा जिसे देख आप भी मायूस हो जाएंगे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कुर्बान की अपनी विकेट

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज के मैच में जब 17 रन बनाकर खेल रहे थे और स्ट्राइक पर थे और जब उन्होंने एक रन चुराने की कोशिश की और क्रीज से निकल पड़े। ईशान किशन को भागते हुए देख विराट कोहली (Virat Kohli) भी रन के लिए निकल गए। लेकिन ईशान किशन तभी लगा की वह आउट हो जाएंगे और वापस क्रीज की तरफ बढ़ने लगे। लेकिन अगर वह अपना बल्ला पहले क्रीज के अंदर रख देते तो कोहली आउट हो जाते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अपना विकेट कुर्बान कर दिया। इसके बाद कोहली ने उनसे कुछ बात की और फिर वह पवेलियन लौट गए।

Also Read: IND VS NZ: SHUBMAN GILL ने शतक मारकर मचाया धमाल, 13 चौके और 4 छक्के के साथ मात्र 72 गेंदों में जड़ दिए 103 रन

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया के मजबुत टारगेट की तरफ बढ़ रही है

तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अबतक 39 ओवर में 294/5 रन बना दी है। टीम इंडिया की तरफ से गिल 112 और रोहित शर्मा ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 36 रनों की पारी खेली। इस समय टीम इंडिया की तरफ से क्रीज पर हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुन्दर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर आज टीम इंडिया की टीम की बात करें तो टीम इंडिया में आज दो बदलाव देखने को मिला। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में इन दोनों तेज गेंदबाजों की जगह उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026