---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: क्रिकेट पिच पर सियासी तकरार! हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा की सेहत ने बढ़ाया टेंशन

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को कोलंबो में खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले सियासी जगत का पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर भी चिंता बरकरार है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Ind vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक भारतीय स्टार बैटर अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य फिलहाल चिंताजनक है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बरकरार है। बावजूद इसके सूर्य कुमार यादव की नेतृत्व में टीम इंडिया पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने को तैयार है।

तमाम जद्दोजहद के बाद टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने खेलने पर बात बन सकी है। कोलंबो में क्रिकेट पिच पर सिर्फ मुकाबला नहीं होगा, बल्कि सियासी तकरार भी देखने को मिलेगी। यही वजह है कि दुनिया की नजरें भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले पर टिकीं हैं।

क्रिकेट पिच पर सियासी तकरार! – Ind vs Pak T20 World Cup 2026

कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी की शाम हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यूं तो ये खेल के मैदान पर दो टीमें आमने-सामने होने का वाकया होगा, लेकिन सियासी तकरार भी देखने को मिलेगी। बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 बॉयकाट करने का ऐलान कर चुकी पाकिस्तान ने फिर वापसी की।

अंतत: पाकिस्तान भारत संग मुकाबला खेलने को राजी हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली है। यही वजह है कि पाकिस्तानी हुक्मरान भी भारत vs पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। इसको लेकर कोलंबो स्टडियम में सियासी तकरार होने की बात भी कही जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि महामुकाबले की बाजी किस टीम के हाथ लगती है।

स्टार बैटर अभिषेक शर्मा की सेहत ने बढ़ाया टेंशन

भारतीय टीम के स्टार बैटर अभिषेक शर्मा की सेहत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टेंशन बढ़ा दिया है। अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ भी मैदान पर नहीं नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान पेट में गंभीर दर्द का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूर्य कुमार यादव ने भी नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान संकेत दिया था कि अभिषेक शर्मा की सेहत चिंताजनक है। वे पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले में भी अनुपस्थित नजर आ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो भारत की सलामी जोड़ी बदलेगी और अभिषेक शर्मा की जगह किसी और को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।फिलहाल सबकी नजरें 15 फरवरी पर टिकीं हैं जिस दिन स्थिति स्पष्ट होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026