---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: कमजोर न समझें! पाकिस्तान की इस चाल से भारत को रहना होगा सतर्क; जानें कैसे श्रीलंका में पड़ सकता है भारी

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: श्रीलंका के कोलंबो में धीमी पिच की वजह से पाक की टीम इंडिया के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतर सकती है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को पाक की इस खतरनाक चाल से सावधान रहना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 6:56 अपराह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर श्रीलंका के कोलंबो में टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। भारत की सूर्यकुमार बिग्रेड ने पाकिस्तान को हराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मगर पाकिस्तान ने लीग के अपने पहले मैच में यूएसए को काफी परेशान किया था। हम पाकिस्तान की स्पिन बॉलिंग की बात कर रहे हैं। ऐसे में भारत को पाकिस्तान के स्पिन बॉलिंग अटैक से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर इंडिया ने कोलंबो में पाक की स्पिन बॉलिंग को हल्के में लिया, तो मैच हाथ से निकल सकता है।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की इस चाल से इंडिया को रहना होगा सावधान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की टीम में कई बेहतरीन स्पिन बॉलर हैं। पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ 16 ओवर स्पिन बॉलिंग की। इस दौरान अबरार अहमद, सैम अयूब, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने स्पिन गेंदबाजी की। पाकिस्तान के नए स्पिन बॉलर उस्मान तारिक अपने यूनिक एक्शन की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्लो और टर्निंग रहने की संभावना है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को पाक के स्पिन अटैक से सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय टीम को बीते कई मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हुई है।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026: श्रीलंका की स्लो पिचें करेंगी पाक की मदद

अगर आंकड़ों को देखें, तो पाकिस्तान की स्पिन बॉलिंग ने धीमी पिचों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के स्लो बॉलरों ने टॉप टीमों के खिलाफ 15.55 एवरेज रन प्रति विकेट और 6.63 की इकॉनमी रेट के साथ बॉलिंग की है। ऐसे में पाकिस्तान के स्पिन बॉलरों ने एशिया महाद्वीप में इंडिया, अफगानिस्तान और श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, यूएसए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के स्पिन बॉलरों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ मिडिल ऑर्डर प्लेयर्स जैसे- कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे खिलाड़ियों को पाक के स्पिन अटैक से बचकर रहना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026