---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: ‘उसे ध्यान में रखकर खेलना..’ पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को किया आगाह; कप्तान के लिए यह खिलाड़ी बना सरदर्द

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: कल यानि 15 फरवरी को भारत-पाक के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर अलग से ही जोश दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2026 12:46 अपराह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: कल यानि 15 फरवरी को भारत-पाक के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर अलग से ही जोश दिख रहा है। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, क्रिकेट प्रेमियों के अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। बताते चले कि यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को आगाह कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो नतीजें उलट हो सकते है। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स।

हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को किया आगाह

रांची में मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा है कि “पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है, वह एक अच्छा स्पिनर है, उसे ध्यान में रखकर खेलना होगा। भारतीय टीम सक्षम है, बहुत अच्छी टीम है। हमें उम्मीद है कि वे वैसे ही खेलें जैसे वे खेलते आए हैं, बिना किसी दबाव के खेलें और जीत का परचम लहराएं।”

दरअसल हरभजन सिंह जिस स्पिनर की बात कर रहे है वह है उस्मान तारिक, उसने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7.90 की औसत से 11 विकेट लिए हैं और एक बार चार विकेट भी लिए हैं, हालांकि वह अपनी साइडआर्म एक्शन के कारण सवालों के घेरे में आ गए हैं। भारतीय टीम बहुत मजबूत स्थिति में है और अगर पुराने रिकॉर्ड देखे तो भी भारत आगे है।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 मुकाबले में आसमानी आफत का संकट

बता दें कि कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल मैच के दौरान मौसम विभाग ने 84 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया है, जो एक चिंता का विषय है। वहीं अगर पिच की बात करें तो शुरू में गेंद बल्ले पर आती है, लेकिन कुछ ओवर निकलने के बाद अच्छी खासी स्पिन देखने को मिलती है। माना जा रहा है कि स्पिनर्स के लिए यह पिच काफी अहम हो सकती है। इसके अलावा शाम के समय ड्यू फैक्टर भी देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइिंग इलेवन

अगर भारतीय टीम की संभावित प्लेइिंग इलेवन की बात करें तो उसमे ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। हालांकि अभी भी अभिषेक शर्मा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पाकिस्तानी टीम की संभावित प्लेइिंग इलेवन

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, उस्मान तारीख, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद शामिल है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026