---Advertisement---

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो कौन सी टीम सुपर 8 में क्वालीफॉय करेगी

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले में बारिश की संभावना है। ऐसे में दोनों टीमों को इससे कितना नुकसान हो सकता है। कौन सी टीम सुपर-8 में जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Ind vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर आमने-सामने होंगी। भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले से पहले पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का निर्णय लिया था। हालांकि, अब सब कुछ फाइनल हो चुका है। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मगर इससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स की चिंता बढ़ा दी है। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच पर बारिश का खलल पड़ सकता है।

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: मैच पर बारिश का कितना खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले वाले दिन बारिश का साया पूरे दिन रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 50 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद शाम 5 बजे तक बारिश की आशंका 60 फीसदी रह सकती है। वहीं, मैच के टाइम पर यानी करीब 7 बजे के आसपास बारिश होने का चांस 10 फीसदी बताया जा रहा है। ऐसे में यह तो साफ हो जाता है कि मुकाबले के समय पर बारिश की उम्मीद काफी कम है। मगर मैच शुरू होने से पहले अगर अच्छी बारिश होती है, तो मुकाबले के टॉस में देरी होने की संभावना है। साथ ही बारिश की वजह से मुकाबला कुछ टाइम बाद स्टार्ट होने की आशंका है। ऐसे में दोनों टीमों को कुछ कम ओवर खेलने को मिल सकते हैं। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने की उम्मीद नहीं है।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मैच में किसका पलड़ा भारी?

अगर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 का मुकाबला नहीं हो पाता है, तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दोनों ही टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफॉय कर लेंगी। वर्तमान में प्वॉइंट्स टेबल में भारत पहले और पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने अभी तक अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। मालूम हो कि टी20 विश्वकप में अभी तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 बार इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि 1 मैच पाकिस्तान ने जीता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026