---Advertisement---

IND vs PAK: Champions Trophy में Virat Kohli की धुआंधार बैटिंग का क्रेज, जीत पर Anushka Sharma ही नहीं इन सेलेब्स ने भी जाहिर की दीवानगी

IND vs PAK: इंडिया vs पाकिस्तान में विराट कोहली की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा देखने को मिला। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका जलवा बरकरार है। उन्हें लेकर अनुष्का शर्मा और बाकी सितारे का क्रेज दिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2025 11:10 पूर्वाह्न

IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच के लिए भारत और पाकिस्तान का आमना सामना रविवार को हुआ और इस दौरान दुबई में भारत का दबदबा देखने को मिला। Pakistan को भारत ने 6 विकेट से हराने के बाद करोड़ों फैंस के बीच किसका खुमार बरकरार है। ऐसे में जीत का जश्न पूरे भारत में देखा जा रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपनी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे हैं। निश्चित तौर पर मैच को जिताने में विराट कोहली का योगदान अहम रहा है। वहीं अब इस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रिएक्ट कर रहे हैं जिसमें Poonam Pandey से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शुमार है।

IND vs PAK Champions Trophy में Anushka Sharma करती दिखीं Virat Kohli को लेकर रिएक्ट

विराट कोहली के शतक जमाने की वजह से शायद भारत इस मैच को अपने नाम कर सपने में कामयाबी रही। इंडिया vs पाकिस्तान में भारत की जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी रिएक्शन देती हुई नजर आई। उन्होंने विराट की तस्वीर शेयर कर उन पर प्यार लुटाया। इस दौरान उनके हार्ट इमोजी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

IND vs PAK Champions Trophy में Javed Akhtar ने भी किया रिएक्ट

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच में विराट को लेकर जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “विराट कोहली जिंदाबाद हम सब आपके लिए काफी गर्वित हैं।”

चिरंजीवी ने IND vs PAK Champions Trophy पर जाहिर की Virat kohli को लेकर एक्साइटमेंट

इस खास मौके पर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर चिरंजीवी ने x पर एक पोस्ट किया और उन्होंने लिखा, “हुर्रे!!! भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की!!! क्या मैच था!!!! कुछ प्यारे दोस्तों के साथ इस सुपर रोमांचक मैच को लाइव देखना वाकई रोमांचक रहा!!! पूरी टीम को बधाई!!! शानदार विराट कोहली की आतिशबाजी देखना वाकई एक बेहतरीन अनुभव था। शाबाश पूरी टीम!! भारत को ढेर सारी शक्ति मिले!!! जय हिंद।”

Poonam Pandey भी IND vs PAK Champions Trophy में Virat Kohli और टीम को लेकर दिखाई दीवानगी

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत और विराट कोहली को लेकर दीवानगी पूनम पांडे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जाहिर करती नजर आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई पोस्ट शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट दिखा रही है।

IND vs PAK Champions Trophy में Mira Rajput का दिखा Virat kohli को लेकर क्रेज

Ind vs Pak चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी जीत का जश्न मनाती नजर आई और उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “विराट कोहली की तरह कोई नहीं है।”

2025 इंडिया vs पाकिस्तान मैच में जीत कर इंडिया सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में है। ऐसे में राजकुमार राव से लेकर अवनीत कौर, हर्षवर्धन कपूर, शोएब इब्राहिम तक ने विराट कोहली की दमदार परफॉर्मेंस पर रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026