---Advertisement---

IND vs SL: साल 2023 में श्रीलंका के साथ है इंडिया का पहला मैच, जानें हेड टू हेड में कौन है आगे, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

IND vs SL: टीम इंडिया का साल 2022 में सभी खेल के प्रारूपों में मिला जुला प्रदर्शन रहा है। लेकिन अब भारतीय टीम पिछले साल को पीछे छोड़ते हुए अब नए साल की शुरुआत नए कप्तान और नई टीम के साथ करने जा रही है। टीम इंडिया अपना पहला मैच साल 2023 में श्रीलंका (IND ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 2, 2023 2:30 अपराह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: टीम इंडिया का साल 2022 में सभी खेल के प्रारूपों में मिला जुला प्रदर्शन रहा है। लेकिन अब भारतीय टीम पिछले साल को पीछे छोड़ते हुए अब नए साल की शुरुआत नए कप्तान और नई टीम के साथ करने जा रही है। टीम इंडिया अपना पहला मैच साल 2023 में श्रीलंका (IND vs SL) के साथ खेलेगी और 3 जनवरी को तीन मैचों की टी20I सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे और वहीं आज हम जानेंगे की अबतक टी20I में दोनों के टीमों के बीच किसका पड़ला भारी रहा है।

यहां देखें हेड टू हेड (Head to Head) में कौन आगे

श्रीलंका टीम भारत का दौरा टी20 और एकदिवसीय सीरीज के लिए कर रही है और दोनों टीमों के बीच पहले टी20I सीरीज खेली जाएगी। इस लिए हम आज बात भी करंगे केवल टी20 की। अगर अबतक देखें तो टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कुल 26 टी20I मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 17 मैच जीते हैं और वहीं लंका की टीम ने 8 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। अगर बात करें पिछली टी20 सीरीज की तो उसमें टीम इंडिया ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से हराया था।

Also Read: CRICKET VIRAL VIDEO: ‘वाह क्या किस्मत है’ गेंद हाथ में फिर भी बल्लेबाज को रन आउट नहीं कर पाई विकेटकीपर, देखें मजेदार वीडियो

टी20I सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी20I 3 जनवरी 2023 (मुंबई)
  • दूसरा टी20I 5 जनवरी 2023 (पुणे)
  • तीसरा टी20I 7 जनवरी 2023 (राजकोट)

टी20I सीरीज के लिए दोनों टीमें कुछ इस प्रकार है

भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक , शिवम मावी, मुकेश कुमार।

श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026