---Advertisement---

IND vs SL: 91 रनों से जीत के बाद Yuzvendra Chahal ने चूमा करिश्माई पारी खेलने वाले Suryakumar Yadav का हाथ, देखें Video

IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20I सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया। लेकिन इस मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20I करियर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 8, 2023 1:25 अपराह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20I सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया। लेकिन इस मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20I करियर का तीसरा शतक जड़ा। लेकिन टीम इंडिया के शानदार 91 रनों से जीत के बाद टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चहल ने चूमा सूर्या का हाथ

तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 229 रनों का टारगेट दिया और टीम इंडिया ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। जीत के बाद टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सूर्या के हाथों को चूमते हुए इस शानदार जीत में हीरो रहे सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद किया। मानों चहल की पारी को देख उनके जबरदस्त फैन बन गए हैं।

Also Read: AUS VS SA: ‘इसे कहते हैं शानदार बोल्ड’ JOSH HAZLEWOOD की गेंद पर गच्चा खा गए HEINRICH KLAASEN, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1611933320090378245

कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी जमकर सूर्या की तारीफ

श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीम इंडिआ के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की और उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि वह (सूर्या) हर पारी में हर किसी को हैरान करता रहा है कि वह बल्लेबाजी कर रहा है। वह बस हमें बता रहे हैं कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। अगर मैं उसे गेंदबाजी कर रहा होता, तो उसकी बल्लेबाजी देखकर मुझे निराशा होती। फिर स्काई ने अपना काम किया। आपको उसे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है, वह जानता है कि उसे क्या करना है। अगर ऐसी कोई स्थिति है जहां वह अनिश्चित है, तो हम चैट करते हैं लेकिन अक्सर नहीं, वह जानता है कि क्या करना है।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026