---Advertisement---

Ind vs WI 2023: BCCI ने कैरिबायाई दौरे पर टीम इंडिया की वनडे स्क्वॉड में किए बड़े बदलाव, ऑटो ड्राइवर के बेटे Mukesh Kumar की चमकी किस्मत

Ind vs WI 2023: 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर ही वनडे सीरीज भी खेलने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया विश्व कप की तैयारियों के बीच नए-नए खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करने वाली है। जो खिलाड़ी आगामी सीरीज में खेलने वाले है। उनका विश्व ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 23, 2023 4:30 अपराह्न | Updated: जून 23, 2023 5:49 अपराह्न

mukesh kumar
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs WI 2023: 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर ही वनडे सीरीज भी खेलने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया विश्व कप की तैयारियों के बीच नए-नए खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करने वाली है। जो खिलाड़ी आगामी सीरीज में खेलने वाले है। उनका विश्व कप में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें ऑटो ड्राइवर और पानी पूरी बेचने वाले के बेटे को मौका दिया गया है।

मुकेश कुमार और जायसवाल को मिला मौका

मुकेश कुमार को पहले भी बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन, उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका था। लेकिन, एक बार फिर से बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह दी है। वहीं उनके साथ यशस्वी जायसवाल को भी डेब्यू करने का मौका दिया है। इसके साथ ही संजू सैमसन की टीम में वापसी हो गई है। वहीं उपकप्तानी की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में सौपी गई है। हालांकि, टीम को रोहित शर्मा ही लीड़ करते हुए नजर आने वाले है।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

टीम इंडिया का स्क्वॉड

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (वीसी), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026