---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम तीसरा टी 20 खेलने उतरेगी आज, हारने पर बन जाएंगे ये रिकॉर्ड्स

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज गुयाना में तीसरा टी 20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में शुरूआती के 2 मुकाबले हार चुकी है। आज भारत के लिए यह मुकाबला डू और डाई जैसा है। आज हारा तो बनेगा रिकॉर्ड भारत और ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 6:30 अपराह्न

IND VS WI 2023...
Follow Us
---Advertisement---


Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज गुयाना में तीसरा टी 20 मैच खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में शुरूआती के 2 मुकाबले हार चुकी है। आज भारत के लिए यह मुकाबला डू और डाई जैसा है।

आज हारा तो बनेगा रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज गुयाना में तीसरा टी 20 मुकाबला खेला जाएगा। आपको बताए दें कि भारतीय टीम को पहले खेले गए दो टी 20 में हार का सामना करना पड़ा है। अब ऐसे में भारत के पास करो या मरो वाली स्थिति है। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह सीरीज में अपनी उम्मीद कायम रखेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक हुए टी 20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 बार जीत हासिल की है जबकि वेस्टइंडीज की टीम 7 मौकों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि आखिरी बार वेस्टइंडीज ने भारत को टी 20 सीरीज में साल 2016 में हराया था । ऐसे में अगर भारतीय टीम आज होने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम से हार जाती है तो निश्चित रूप से 7 सालों में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में पहली बार भारत को हार मिलेगी। आपको बता दें कि आखिरी बार भारत ने 2022 में वेस्टइंडीज दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम को 5 मैचों कि टी 20 सीरीज में 4-1 से हराया था।

2024 में वेस्टइंडीज और यूएसए के मेजबानी में होना है टी 20 वर्ल्ड कप

आपको बता दें कि साल 2024 में टी 20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। यूएसए की टीम 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप में पहली बार भाग लेगी।
टेस्ट और वनडे सीरीज में हासिल की थी फतह
भारत ने वेस्टइंडीज के साथ खेले गए टेस्ट और वनडे में जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता था वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026