---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज-भारत वनडे में कुलदीप ने कर दिया कमाल, महज इतने गेंदों में ही झटक लिए 4 विकेट

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे को जीतकर ३ मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि इस मैच में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ा ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 28, 2023 12:13 अपराह्न

Kuldeep
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे को जीतकर ३ मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि इस मैच में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ा दिए।

केनिंग्सटन ओवल में चमके कुलदीप यादव

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच केनिंग्सटन ओवल बारबडोस में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्ट इंडीज की टीम को 5 विकेटों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को चारो खाने चित कर दिया। आपको बता दें कि इस मैच के स्टार रहे कुलदीप यादव ने कुल 18 गेंद फेंक कर 4 विकेट अपने नाम किये। कुलदीप के गेंदबाजी का कहर ऐसा चला कि वेस्टइंडीज की टीम महज 114 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी।

Watch Here

ईशान किशन ने खेली शानदार पारी

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी। आपको बता दें कि इस दौरान ईशान किशन ने कुल 46 गेंदों में 113.04 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनायें। आपको बता दें कि पिछले साथ दिसंबर के महीने में खेले गए भारत-बांगलादेश वनडे के दौरान ईशान ने अपने करियर की बेहतरीन पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। ईशान बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनें थें।

भारतीय टीम को मिली आसान जीत

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाते हुए उन्हें मैदान पर टिकने का कोई मौक़ा नहीं दिया। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में महज 114 रन ही बना सकी ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026