---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: निकोलस पूरन को यह काम करना पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन पर आईसीसी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के कारण मैच फीस का 15% जुर्माना भरना पड़ा है। आपको बता दें कि निकोलस को मैच के दौरान अम्पायर से बहस करने के कारण यह सजा दी गयी है। निकोलस की ख़ुशी गम में बदली ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 11:45 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:45 अपराह्न

Nicholas-Pooran-..
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन पर आईसीसी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के कारण मैच फीस का 15% जुर्माना भरना पड़ा है। आपको बता दें कि निकोलस को मैच के दौरान अम्पायर से बहस करने के कारण यह सजा दी गयी है।

निकोलस की ख़ुशी गम में बदली

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे टी 20 में अपने ताबड़तोड़ पारी से वेस्टइंडीज को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन की ख़ुशी कुछ ही देर चल पायी। आपको बता दें कि निकोलस को आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 % जुर्माना भरना पड़ा है। निकोलस ने भारत वेस्ट इंडीज मैच में चौथे ओवर के दौरान अम्पायर से बहस कर ली थी। अब जाकर आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.7 के तहत निकोलस को अम्पायर से इस तरह का व्यवहार करने के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना भरना पड़ा है।

दूसरे टी 20 में हासिल की थी जीत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 2 विकेटों से हरा दिया था। आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहें और वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 152 /7 के स्कोर पर रोक दिया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निकोलस पूरन और कायल मेयर्स की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टारगेट को 18.5 over में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। निकोलस ने इस दौरान 40 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। तीसरा टी 20 मैच आज (मंगलवार 8 अगस्त )को गुयाना में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026