---Advertisement---

IND VS WI 2023: इस जोड़ी ने बढ़ाई भारत के लिए मुश्किलें, बेहद निराशाजनक हैं आंकड़े

IND VS WI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। भारत की यह जोड़ी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबक बन गई है। इस बल्लेबाजी जोड़ी का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ये जोड़ी बन गई है भारत के लिए सर दर्द फिलहाल ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 6:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND VS WI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। भारत की यह जोड़ी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबक बन गई है। इस बल्लेबाजी जोड़ी का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

ये जोड़ी बन गई है भारत के लिए सर दर्द

फिलहाल भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। भारत ने पहले दो मैचों में हार का सामना किया है। पर इस बीच भारत की एक बल्लेबाजी जोड़ी ऐसी है जो भारतीय टीम के लिए सर दर्द बनती जा रही है।

दूसरे टी 20 में भारत ने एक बार फिर खराब बल्लेबाजी के कारण और अंत में गलत निर्णय लेने के कारण मैच हारा। वहीं सबसे ज्यादा जो निराशाजनक रहा वो है भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी। भारत के लिए इस सीरीज में शुभमन गिल और ईशान किशन भारत के लिए बतौर ओपनर उतर रहे हैं पर दोनों का रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक है।

शुभमन और किशन साथ में रहे हैं फ्लॉप

आपको बता दें कि शुभमन गिल और ईशान किशन जब भी साथ खेले हैं दोनो की जोड़ी फ्लॉप रही है। इन दोनों की जोड़ी केवल टी 20 में नहीं ओवरआल भी फ्लॉप रही है। अगर आंकड़ों की बात करें तो दोनों बल्लेबाजों ने 8 टी20 मैचों में केवल 97 रन जोड़े हैं। बहरहाल, इन दोनों की जोड़ी टीम मैनेजमेंट के लिए सर दर्द बनी हुई है। आने वाले मैचों यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह दोनों साथ मिलकर रन जोड़ पाते हैं या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026