---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: काले चश्मे में बॉलीवुड एक्टर्स को मात देते नजर आएं Virat Kohli, वीडियो देख फैंस का खुला मुंह

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-1 से आपने नाम कर लिया। इस मैच में सबसे ज्यादा लाइमलाइट लेने का काम किया विराट का काला चश्मा ।आपको बता दें कि विराट ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 12:55 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-1 से आपने नाम कर लिया। इस मैच में सबसे ज्यादा लाइमलाइट लेने का काम किया विराट का काला चश्मा ।आपको बता दें कि विराट काले चश्मे पहनकर किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं लग रहे थें।

फैंस को याद आया सांग काला चश्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।आपको बता दें कि तीसरे वनडे के दौरान विराट काला चश्मा पहने बेहद हैंडसम नजर आ रहे थें । अब जाकर उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। विराट के इस वीडियो को देख कर फैंस भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।फैन्कोड ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

तीसरे वनडे में दिया गया था आराम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली को बाहर रखा गया था। आपको बता दें कि इस टीम में विराट और रोहित शर्मा को इसलिए भी बाहर रखा गया था ताकि युवा खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जा सके। इन दोनों खिलाड़ियों के नहीं खेलने के कारण ही ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार को खेलने का मौक़ा मिला।

भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने विशाल अंतर से जीत दर्ज की है। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 200 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।इस मैच में शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 92 गेंदों में 85 रन जड़कर टीम के लिए जीत की नींव रख दी। आपको बता दें कि भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेटों से हराया था जबकि दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 6 विकेटों से हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026