---Advertisement---

Asia Cup 2023 में एक ही ग्रुप में है भारत और पाकिस्तान, एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष Jay Shah ने किया ऐलान

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान मैच के लिए सभी दर्शकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के मैच ने सभी रिकॉर्ड तोड़े। तो वहीं अब एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने एशिया में खेलों का ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 5, 2023 1:32 अपराह्न

Asia Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान मैच के लिए सभी दर्शकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के मैच ने सभी रिकॉर्ड तोड़े। तो वहीं अब एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने एशिया में खेलों का 2023-24 का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें इस साल खेले जाने वाले मेंस एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान को रखा गया है एक ही ग्रुप में

मेंस एशिया कप 2023 के लिए 5 टीमों के नाम जारी किया है जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के नाम है तो वहीं एक टीम क्वालीफाई कर के आएगी। एशिया कप 2023 के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफाई करने वाली टीम है। तो वहीं दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान को रखा गया है। एशिया कप 2023 को ग्रुप स्टेज इसके बाद सुपर 4 और फाइनल के तहत खेला जाएगा। हलाकि, एशिया कप पाकिस्तान देश में होना है लेकिन अभी इस बात पर BCCI और PCB के बीच इस पर लेकर काफी तकरार देखने को मिला था। अभी एशिया कप 2023 का खेला जाएगा अभी इसके लिए अभी हमें इंतजार करना पड़ेगा।

Also Read: AUS VS SA: सिडनी मैदान पर शतक ठोकने के बाद STEVE SMITH के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज, 3 दिग्गज खिलाड़ियों को किया पीछे

एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने अपने नाम किया था खिताब

UAE में खेले गए एशिया कप 2022 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला गया था जिसमें श्रीलंका की टीम ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया का एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन रहा था और टीम सुपर 4 राउंड से ही बाहर हो जाती है। सुपर 4 में भारत ने तीन मुकाबले खेले थे जिसमें टीम इंडिया को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026