---Advertisement---

Asian Games 2026 में भारत का बजा डंका, जानें अब किसने दिलाए गोल्ड मेडल्स?

Asian Games 2026 : जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने फिर से गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन गौरवंतित करने वाला है। यहां जानें अब तक इंडिया का कैसा प्रदर्शन रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 2:19 अपराह्न

Asian Games 2026
Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2026: खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ एशियन गेम्स को कहा जाता है। इनकी शुरुआत 19 सितंबर 2026 से हो चुकी है। ये 4 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया शहर में चल रहे हैं। एशिया के 45 देशों की 46 टीमें यहां पर पहुंची हैं। यहां पर 10 हजार से ज्यादा एथलीट अपने देशों को मेडल्स दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेस से दुनिया को चौंकाया हुआ है। 30 सितंबर 2026 को भारत ने चीन को हराकर  एक और गोल्ड अपने नाम किया है।

Asian Games 2026 में भारत ने जीते गोल्ड 

बुधवार को भारत ने चीन को हराकर एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। तीरांजी में भारत का ये तीसरा गोल्ड है।इंडियन प्लेयर चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को 238-234 से मात दी है। भारत ने ये गोल्ड भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता है। आपको बता दें, 30 सितंबर 2026 को भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीते हैं। इनमें 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और कास्य पदक हैं। भारत अभी तक 59 मेडल जीत चुका है। इसमें 10 गोल्ड 21 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज हैं। इस तरह भारत सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देशों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गया है।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले  5 देश

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में टॉप 5 देशों पर नजर डालें तो इसमें चीन 143 गोल्ड पाने वाला देश बन गया है। चीन 254 मेडल से पहले नंबर पर बना हुआ है। जापाने 45 गोल्ड मिलाकर अभी तक 182 मेडल जीते हैं। दक्षिण कोरिया ने 24 गोल्ड मिलाकर अभी तक 95 मेडल जीते हैं। वहीं,उज्बेकिस्तान 14 गोल्ड के साथ 44 पदक पा चुका है और चौथे नंबर पर बना हुआ है। पांचवें नंबर पर थाइलेंड पहुंच गया है। इस देश में अभी तक 12 गोल्ड और कुछ 33 मेडल पाए हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026

Virat Kohli

सितम्बर 28, 2026

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026