---Advertisement---

India’s U19 World Cup Win: बहुत मारा, धागा खोल दिया! Vaibhav Suryavanshi समेत ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं इंडिया के नए सुपरस्टार्स; जानें डिटेल

India's U19 World Cup Win: भारत की अंडर19 विश्वकप टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को हराकर 6वीं बार विश्वकप का खिताब जीता। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के अलावा इन 5 खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में काफी दमदार प्रदर्शन किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 11:09 पूर्वाह्न

India's U19 World Cup Win
Follow Us
---Advertisement---

India’s U19 World Cup Win: 6 फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह तो आप जानते होंगे कि इंडिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने अंग्रेजों को हराकर 6वीं बार आईसीसी अंडर 19 विश्वकप जीत लिया। जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित अंडर 19 विश्वकप के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहीं। भारत की यू19 विश्वकप जीत के बाद टीम के 5 खिलाड़ी भविष्य में भारत की मुख्य टीम में धुरंधर साबित हो सकते हैं।

India’s U19 World Cup Win: वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में 80 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 439 रन बनाए। टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक जमाए। इसके अलावा, स्टार खिलाड़ी ने कई अहम पारियां खेलीं, जिससे वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए दमदार प्लेयर साबित हो सकते हैं।

भारत अंडर19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे

आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप में आयुष म्हात्रे भारत के कप्तान थे। ऐसे में उनका नाम भारत को वर्ल्डकप जीताने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए। आयुष म्हात्रे ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बल्ले से 214 रन निकले। उन्होंने 3 अर्धशतक बनाए।

वीहान मल्होत्रा

भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम में वीहान मल्होत्रा ने भी अहम भूमिका निभाई और भारत को 6वीं बार विश्वकप जीताने में अपना योगदान दिया। वीहान मल्होत्रा ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और बॉल के साथ ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और कई अहम मौके पर शानदार गेंदबाजी भी की।

अभिज्ञान कुंडु

आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप के दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अभिज्ञान कुंडु ने भारत के मध्यक्रम में टीम को मजबूती दी और बांग्लादेश और यूएसए के खिलाफ दमदार पारी खेलियां।

कनिष्क चौहान

इसके अलावा, कनिष्क चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में कनिष्क चौहान भी भविष्य में टीम इंडिया की मुख्य मेन्स टीम में स्टार खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

भारत की यू19 विश्वकप जीत के खिलाड़ी बन सकते हैं सुपरस्टार्स

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यू19 विश्वकप जीत में इन सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर 19 टीम के ये सभी प्लेयर्स भविष्य में भारत के सुपरस्टार्स साबित हो सकते हैं। हालांकि, सबसे अधिक ध्यान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आकर्षित किया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

8th Pay Commission

मार्च 27, 2026