---Advertisement---

IPL 2023: CSK के लिए नहीं बल्कि धोनी के लिए हुई है जडेजा की वापसी, ऐसे माने जड्डू

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट ने पिछले IPL सीजन में रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान बनाया था। हालांकि लगातार हारने के बाद बीच सीजन में ही उन्हें हटाकर धोनी को दोबारा कप्तान बना दिया गया था।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 26, 2023 4:57 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए IPL का पिछला सीजन बहुत ही ज़्यादा निराश करने वाला गुजरा। हालांकि इस नए सीजन में टीम नई जोश के साथ फिर से तैयार है। लेकिन फिर भी पिछले सीजन में घटित हुए विवादों को चेन्नई सुपर किंग्स का कोई फैन शायद ही भूल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अचानक से कप्तान के रूप में घोषित कर दिया गया। कुछ मैचों के बाद ही उनसे कप्तानी भी ले ली गई। इस घटना के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जड़ेजा के विवादों की खबर ने तूल पकड़ी थी। 2022 IPL सीजन के खत्म हो जाने के बाद तो कई बार ऐसी भी खबर आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट IPL 2023 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रवींद्र जड़ेजा को रिलीज कर देगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मामले में धोनी के दखल के बाद सभी चीजें सामान्य हो गई।

जडेजा को धोनी ने समझाया

क्रिकबज की खबर के अनुसार जडेजा के चेन्नई टीम में वापसी के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ था। मामले को शांत करने के लिए धोनी ने खुद जडेजा के साथ लंबी बातचीत की थी। धोनी से बातचीत के दौरान  जडेजा ने अपनी नाराजगी के विषय में खुलकर बात की थी। धोनी ने ही चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट और जड़ेजा के बीच मामले को सुलझाया। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ से बात करने के बाद जड़ेजा मान गए।

Also Read: Rishabh Pant से मिलने पहुंचे उनके तीन जिगरी यार, रिकवरी को लेकर ये है अपडेट

बहुत मशक्कत के बाद मान गए जड़ेजा

जडेजा अपनी कप्तानी और फॉर्म को लेकर बेहद नाराज़ थे। इसी के साथ धोनी का दिया गया बयान भी उनको कुछ खास पसंद नहीं आया। बीच सीजन में ही धोनी ने कह दिया था कि कप्तानी के प्रेशर की वजह से जड़ेजा के खेल का लेवल काफी नीचे चला गया है। लेकिन जब धोनी ने अकेले में जड़ेजा को ये बात समझाया तब जड़ेजा समझ गए।

Also Read:  Viral IPL Video: जब AB de Villiers ने MI के गेंदबाजों की उड़ाई थी धज्जियां, 23 गेंदों में बनाए थे 100 रन, आप भी देखिए

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026