---Advertisement---

Mumbai Indians ने शेयर किया Suryakumar Yadav का मज़ेदार वीडियो, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

ये वीडियो मुंबई इंडियन्स टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किया गया है। इसमें सूर्यकुमार यादव अलग-अलग फिल्मों के डायलॉग बोलते हुए भी नज़र आ रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 28, 2023 12:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की भी सक्रिय सोशल मीडिया उपस्थिति है। फैंस को लगातार अपने फेवरेट प्लेयर्स के बारे में जानकारी मिलती रहती है। रोज़ाना मुंबई इंडियन्स की टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया हेंडल से कई प्रकार के पोस्ट किये जाते हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव का भी एक वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो देखकर लोगों के फनी रिएक्शन आ रहे हैं।

मुंबई इंडियन्स ने शेयर किया सूर्या का वीडियो

मुंबई इंडियन्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव अपने होटल रूम में एंट्री करने के लिए ज़रूरी पासवर्ड डालने की कोशिश करते है। अनगिनत बार कोशिश करने पर भी रूम का दरवाजा नहीं खुल पाता है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव कुछ वोएस पासवर्ड देने की कोशिश करते है। वे कई डायलॉग बोलते हैं लेकिन फिर भी दरवाज़ा नहीं खुलता है। अंत में, सूर्या को “सुपला शॉट” चिल्लाते हुए सुना गया। आखिरकार यही सही पासवर्ड साबित हुआ और दरवाज़ा खुल गया।

Also Read: देशभर में चढ़ा IPL 2023 का खुमार, जानिए चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेंगे कितने पैसे

वीडियो पर कोहली और धवन की आई प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के कई प्रशंसकों के साथ, सूर्यकुमार यादव की विचित्र हरकतों ने विराट कोहली के और शिखर धवन का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कोहली और धवन ने इंस्टाग्राम पर एमआई द्वारा पोस्ट किए गए सूर्या के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। दोनों ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट सेक्शन में पोस्ट किया।

सूर्यकुमार यादव के अंतराष्ट्रीय कैरियर में आए उतार चढ़ाव

सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय करियर में हाल के दिनों में काफी उथल-पुथल देखने को मिलाहै। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना पहला टेस्ट कॉल-अप अर्जित किया, जिसमें उनको एक मैच खेलने का मौका भी मिला। वे केवल 8 रन ही बना सके। इसके बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी टीम का हिस्सा बनाया गया। लेकिन वे तीनों ही मैचों में पहली गेंद पर आउट हो गए।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026