---Advertisement---

IPL 2024 RR vs SRH: हैदराबाद के फाइनल में जाने के बाद ओनर Kavya Maran का जश्न मनाते वीडियो वायरल

IPL 2024 RR vs SRH: हैदराबाद के लिए पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। उन्होंने 2020 के बाद से पहली बार प्लेऑफ में किया है और 2018 के बाद फाइनल में नहीं पहुंची है। लेकिन Pat Cummins की अगुवाई में टीम ने इस बार जबरदस्त परफॉर्मेन्स दी है। इसके साथ हीं फाइनल में जगह ...

Read more

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 25, 2024 11:13 पूर्वाह्न

Kavya Maran
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 RR vs SRH: हैदराबाद के लिए पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। उन्होंने 2020 के बाद से पहली बार प्लेऑफ में किया है और 2018 के बाद फाइनल में नहीं पहुंची है। लेकिन Pat Cummins की अगुवाई में टीम ने इस बार जबरदस्त परफॉर्मेन्स दी है। इसके साथ हीं फाइनल में जगह बनाने में सफल हो गई है। इसी बीच हैदराबाद की ओनर Kavya Maran का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा जिसमें वह उछल-उछलकर जश्न मनाती दिख रहीं हैं।

कैमरामैन ने कैद किया यादगार पल

आपको बता दें, इस यादगार पल का सालों से इंतज़ार करतीं सनराईज़र्स की ओनर Kavya Maran का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हैदराबाद के जीत के बाद Kavya Maran की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह उछल-उछल कर जश्न मनाने लगीं। तभी कैमरामैन ने कैमरे को हैदराबाद के VIP रूम की तरफ कर दिया और यह यादगार पल हमेशा-हमेशा के लिए कैद हो गया। जो, अब सोशल मीडिया का हिस्सा है और जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें, IPL 2024 RR vs SRH मैच में जैसे हीं आखिरी गेंद की डिलीवरी हुई हैदराबाद की मालकिन की आखों में जीत की चमक दिखने लगी थी। और कई सालों के टफ टाइम के बाद ऐसा होना उन्हें रोमांच से भर दिया और वह खुशी के मारे उछल पड़ी। उसके बाद Kavya ने टीम के सभी सपोर्टर्स को धन्यवाद किया और खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

नए रंग में दिखी है हैदराबाद

IPL 2024 में सनराईज़र्स हैदराबाद की टीम ने काफी आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन किया है, चाहे वह गेंद से हो या फिल्डिंग से। बैटिंग में टीम ने तो झंडे ही गाड़ दिए है। Pat Cummins के नेतृत्व में हैदराबाद ने इस सीजन तीन बार 2013 के हाईएस्ट टोटल 263 का रिकॉर्ड तोड़ा और 266, 287 और 277 रनों के पहाड़ खड़ा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026