---Advertisement---

IPL 2025 Final में विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle की हुई एंट्री, हुलिया देख यूजर्स हुए कंफ्यूज, जाने किसे कर रहे सपोर्ट, देखें वीडियो

IPL 2025 Final: दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के खिलाड़ी Chris Gayle मंगलवार गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उनका हुलिया देखकर यूजर्स कंफ्यूज हो रहे है कि आखिर गेल किस टीम को स्पोर्ट कर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2025 8:47 अपराह्न

IPL 2025 Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final: दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के खिलाड़ी Chris Gayle मंगलवार गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उनका हुलिया देखकर यूजर्स कंफ्यूज हो रहे है कि आखिर गेल किस टीम को स्पोर्ट कर कर रहे है, दरअसल उन्होंने कपड़े तो आरसीबी के पहने है, लेकिन सर पर पंजाबी स्टाइल पगरी भी पहनी है। वहीं उन्होंने मैच से पहले आरसीबी के एक खिलाड़ी से बात की और बताया की वह किस टीम को स्पोर्ट कर रहे है।

IPL 2025 Final में विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle की हुई एंट्री

बता दें कि IPL 2025 Final के बीच क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Mufaddal Vohra नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमे गेल कहते हुए नजर आ रहे है कि “मेरी पगड़ी मेरी आरसीबी शर्ट मेरे आरसीबी जूते मैं दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व करता हूँ और मुझे दोनों टीमें पसंद हैं, आप जानते हैं कि मैं क्या कह रहा हूँ हमारे आरसीबी को मुझे यहाँ बुलाने के लिए धन्यवाद मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूँ इसलिए मुझे फाइनल में आमंत्रित करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और हम एक दूसरे का समर्थन करने जा रहे हैं।

हम आज रात एक अच्छा खेल खेलने जा रहे हैं फाइनल हमेशा ही रोमांचक होता है आप जानते हैं और मैं वास्तव में दोनों ट्राम के फाइनल में पहुँचने से बहुत खुश हूँ जो एक ताज विजेता बनने जा रहा है इसलिए मैं वास्तव में उत्साहित हूँ मुझे उम्मीद है कि यह एक शानदार खेल होगा”।

क्रिस गेल का हुलिया देख यूजर्स हुए कंफ्यूज

गौरतलब है कि क्रिस गेल का हुलिया देखकर यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। IPL 2025 Final पर एक यूजर्स ने लिखा कि

“क्रिस गेल – समझ नहीं आ रहा था कि किसको सपोर्ट करना चाहिए क्योंकि दोनों को कर रहा हूं जर्सी एक की या पगड़ी एक की”। एक और यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/maliklavish007/status/1929902873967460615

“वह आरसीबी और पीबीकेएस दोनों का समर्थन कर रहे हैं”। एक दूसरे यूजर ने लिखा

https://twitter.com/Urvi535318/status/1929903573841670337

“यूनिवर्स बॉस घर में है। क्रिस गेल की मौजूदगी ने इस महाकाव्य RCB बनाम PBKS फाइनल में स्टार पावर और शुद्ध नॉस्टैल्जिया जोड़ दिया”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026