---Advertisement---

IPL 2025, KKR vs PBKS: यजुवेंद्र चहल एक बार फिर लगाएंगे पंजाब की नईया पार! केकेआर का यह खतरनाक खिलाड़ी साबित हो सकता है तुरुप का इक्का

IPL 2025, KKR vs PBKS: पंजाब के यजुवेंद्र चहल एक बार फिर टीम की नईया पार लगा सकते हैं। केकेआर का यह खतरनाक खिलाड़ी तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2025 10:58 पूर्वाह्न

IPL 2025, KKR vs PBKS
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025, KKR vs PBKS: चंडीगढ़ में जब आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच हुआ था, तब यजुवेंद्र चहल के तूफान में केकेआर की टीम उड़ गई थी। शनिवार को आईपीएल 2025, केकेआर बनाम पीबीकेएस मुकाबले में एख बार फिर यजुवेंद्र चहल अपना जादू दिखा सकते हैं। आज का मैच ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाना है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स अपना जलवा बिखेर सकते हैं। दोनों ही टीमों के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी टीम के स्पिनर्स हावी हो पाते हैं।

IPL 2025, KKR vs PBKS मैच में यजुवेंद्र चहल दिखाएंगे फिरकी का जादू!

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के पिछले मैच में यजुवेंद्र चहल दमदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के 4 खिलाड़ियों को आउट किया था। चहल ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। ऐसे में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक बार फिर उनके ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, आईपीएल 2025, केकेआर बनाम पीबीकेएस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास भी सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और मोइन अली के तौर पर तीन कमाल के स्पिनर्स हैं। ऐसे में अगर ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद साबित होती है, तो यह तीनों बॉलर्स पंजाब के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सुनील नारायण इस पिच पर बल्ले के साथ-साथ बैटिंग से भी विपक्षी टीम के लिए परेशानियां पैदा कर सकते हैं।

आईपीएल 2025, केकेआर बनाम पीबीकेएस में कौन किस पर हावी?

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के अभी तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 21 मैचों में कोलकाता ने बाजी मारी है। जबकि 13 मुकाबले पंजाब ने अपने नाम किए हैं। IPL 2025, KKR vs PBKS के बीच हुए पिछले मुकाबले में पंजाब ने जीत हासिल की थी। ऐसे में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि इस सीजन में अपनी पुरानी टीम कोलकाता को एक बार फिर से हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत की जाए। उधर, कोलकाता इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। साथ ही कोलकाता को प्लेऑफ की जंग में बने रहने के लिए इस मुकाबला को जीतना काफी जरूरी माना जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026