IPL 2026: इंडियन प्रीमयर लीग 2026 में क्रिकेट प्रेमियों की नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से नहीं हट रही है. जब वो बल्ला उठाते हैं तो बड़े-बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ देते हैं. वैभव बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने पहली बार आईपीएल में 9 अप्रैल 2025 को कदम रखा था. राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद में छक्का मारा था. बेहरहाल वो कुछ महीनों से फैंस को चौंका रहे हैं. लेकिन बुधवार को उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि, पूर्व क्रिकेट क्रिस गेल भी तारीफ करने से नहीं रुके.
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने जीता ग्रिल गेल का दिल
बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रनों पारी खेलकर सभी को चौंका दिया. वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रहे थे. इस दौरान वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के मारे. हालंकि की वैभव शतक ना जड़ने के कारण दुखी दिखे और 3 रनों से 100 के आंकड़े तक ना पहुंचने के कारण आंखों में आंसू लिए वापस लौटे. लेकिन उन्हें असली गिफ्ट वेस्टइंडीज के एक पूर्व महान खिलाड़ी क्रिस गेल की तरफ से मिला.
What a phenomenal player Vaibhav is. Great entertainment young man! New Six machine @IPL pic.twitter.com/ofElAousF7
— Chris Gayle (@henrygayle) May 27, 2026
क्रिस गेल ने एक्स पर वैभव की परफॉर्मस से खुश होकर लिखा, ‘वैभव कितना शानदार खिलाड़ी है! बहुत ही मनोरंजक! नया सिक्स मशीन!’. ग्रिल गेल ने वैभव सूर्यावंशी को ‘यूनिवर्स बेबी बॉस’ और ‘न्यू सिक्स मशीन’ का नाम दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गेल ने 2012 सीजन में 59 सिक्स मारे थे. वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में 65 सिक्स जड़कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
