---Advertisement---

IPL 2026: Sanju Samson के CSK में जाने के बाद ये खिलाड़ी बदल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स की किस्मत, फॉर्म में रहे तो ट्रॉफी पक्की!

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए खास तैयारी कर ली है। ऐसे में टीम के ये 3 खिलाड़ी पूरे सीजन में धमाल मचा सकते हैं। अगर इनकी फॉर्म रही, तो ये अपने दम पर किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2026 12:25 अपराह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: अभी सभी क्रिकेट फैन्स को बस आईपीएल का इंतजार है। 28 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है। मगर आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली टीम पर सभी फैन्स की नजर है। दरअसल, पिछले साल तक आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अब सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह पर आरआर में भारतीय स्टार ऑलराउंडर प्लेयर रविंद्र जडेजा को ट्रेड किया है। ऐसे में रविंद्र जडेजा ने लगभग 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी की है। जी हां, आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में वह राजस्थान की टीम में शामिल थे। ये 3 खिलाड़ी टीम को खिताबी टाइटल जीता सकते हैं।

IPL 2026: रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा ने सीएसके में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह ऑलराउंडर राजस्थान के लिए भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। जडेजा की सटीक लाइन-लेंथ के साथ बॉलिंग और आखिर के ओवरों में जबरदस्त बैटिंग के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है।

वैभव सूर्यवंशी

इसके साथ ही राजस्थान के लिए पिछले सीजन में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी क्रिकेट फैन्स की नजरें होंगी। अगर वैभव बीते सीजन से थोड़ी सी सीख लेकर इस आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस को सुधारते हैं, तो राजस्थान एक बार फिर से आईपीएल चैंपियन बन सकती है।

टीम के कप्तान रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को सौंपी है। ऐसे में इस हरफनमौला प्लेयर से राजस्थान के फैन्स को काफी अधिक उम्मीदें होंगी। बता दें कि रियान पराग पहले भी टीम के लिए कप्तानी की भूमिका निभा चुके हैं। मगर अब उन्हें परमानेंट कप्तानी दी गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रियान पराग संजू सैमसन से बेहतर टीम की अगुवाई कर पाएंगे या नहीं?

आईपीएल 2026 में धमाल मचाएगी राजस्थान रॉयल्स

मालूम हो कि आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स का होम क्रिकेट स्टेडियम जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। हालांकि, टीम अपने कुछ मुकाबले उत्तर पूर्व भारत के असम में गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम का पहला मुकाबला भी 30 मार्च 2026 को सीएसके साथ इसी मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजमेंट को जल्द ही प्लेइंग इलेवन पर काम करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026