---Advertisement---

मैच से पहले नेट पर जमकर पसीना बहा रहे Ishan Kishan, क्रिकेटर का ताबड़तोड़ शॉट लगाते वीडियो हुआ वायरल

Ishan Kishan: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तैयारियों में क्रिकेटर्स खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं। वेस्ट इंडीज दौरे पर भारत को दो टेस्ट ,तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलने हैं। इसी बीच युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन का एक वीडियो सामने आया है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 28, 2023 12:21 अपराह्न

ISHAN KISHAN
Follow Us
---Advertisement---

Ishan Kishan: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तैयारियों में क्रिकेटर्स खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं। वेस्ट इंडीज दौरे पर भारत को दो टेस्ट ,तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलने हैं। इसी बीच युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन का एक वीडियो सामने आया है। भारतीय टीम की वेस्ट इंडीज दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई को खेला जायेगा। इसी बीच वनडे स्क्वाड में शामिल युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन एक वीडियो में इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहें हैं। शेयर किये गए वीडियो में यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह से ईशान किशन नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहें हैं।

https://twitter.com/CricXP/status/1673755687376289792?s=20

बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था दोहरा शतक

पिछले साल दिसंबर के महीने में हुए भारत -बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान ईशान ने दोहरा शतक जड़ा था। वह ऐसा करने वाले महज चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बने थे।

आईपीएल 2023 में पूरे किये 4000 रन

इसी साल हुए आईपीएल 2023 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद  के खिलाफ खेलते हुए टी  क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किये थें। ईशान किशन को एक आक्रामक बल्लेबाज़ के रूप में जाना जाता है।आपको बताते जाये कि ईशान किशन ने हाल में ही एक चौकाने वाला फैसला लिया था जब उन्होंने दिलीप ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसी ख़बरें आ रहीं थी कि ईशान किशन को ईस्ट जोन की तरफ से इसका प्रस्ताव भेजा गया था पर उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।आईपीएल में ईशान मुंबई इंडियन के लिए खेलते हैं और उन्होंने कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारा है।

ये भी पढ़ें: 72 Hoorain: आखिर क्यों ट्रेलर को हरी झंडी नहीं दिखा रहा सेंसरबोर्ड, गुस्से में अशोक पंडित ने कह दी बड़ी बात

विश्व कप में क्या दिखा पाएंगे जलवा

भारत में अक्टूबर नवंबर के महीने में विश्व कप होने वाला है ऐसे में ईशान जैसे बल्लेबाज का निरंतर अभ्यास करना आने वाले विश्व कप में भारतीय टीम के लिए अच्छा साबित  हो सकता है। अगर पिछले रिकार्ड्स को उठाकर देखें तो निश्चित रूप से ईशान आने वाले वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के लिए रन मशीन का काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: India vs Ireland: आयरिश टीम के खिलाफ भारत का शेड्यूल हुआ जारी, इस देश में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026