---Advertisement---

Jay Shah: ICC चेयरमैन ने बिना नाम लिए Pakistan और Bangladesh को दिया करारा जवाब, बोले- ‘कोई एक टीम मिलकर संस्था नहीं बनाती’

Jay Shah: आईसीसी प्रमुख जय शाह ने टी20 विश्वकप से पहले हुए ड्रामे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को तीखा जवाब दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Jay Shah
Follow Us
---Advertisement---

Jay Shah: बीते रविवार को मतलब 8 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्वकप जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने मेजबानी करते हुए पहली बार वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया। मगर अब विश्वकप से पहले हुए ड्रामे पर आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख जय शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश को तीखा जवाब दिया है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी भी क्रिकेट टीम या क्रिकेट बोर्ड का नाम नहीं लिया।

Jay Shah ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

एक अवॉर्ड समारोह में आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘यह आईसीसी वर्ल्ड कप बहुत अहम था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि क्या कुछ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और वर्ल्ड कप कैसे आगे बढ़ेगा। आईसीसी चेयरमैन के तौर पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम इस संस्था से बड़ी नहीं है और कोई एक टीम मिलकर संस्था नहीं बनाती। संस्था सभी टीमों का मेल होती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वर्ल्ड कप ने देखने वालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार, हमने एक ही समय पर 7.2 मिलियन दर्शकों को देखा। कुल दर्शकों के मामले में सारे रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखें, तो यूएसए ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, और नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं। उन्होंने फुल मेंबर्स के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’

जानिए क्या था पूरा मामला, जय शाह ने अब तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ लगातार हो रहे अत्याचार, मारपीट और हत्या के बीच भारत में काफी विरोध हुआ। इसके बाद बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान, जोकि कि आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे, उन्हें टीम से निकाल दिया गया। फिर बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 विश्वकप में भारत आने से मना कर दिया।

इसी बीच पाकिस्तान ने दखल दिया और टी20 विश्वकप बॉयकॉट करने की धमकी दी। फिर पाकिस्तान ने आईसीसी पर बांग्लादेश के साथ अनुचित करने का आरोप लगाया। ऐसे में बांग्लादेश को टी20 विश्वकप से हटा दिया गया। ऐसे में नीदरलैंड क्रिकेट टीम की टूर्नामेंट में एंट्री हो गई। वहीं, बहुत ड्रामे के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया। मगर तब से लेकर अब तक आईसीसी प्रमुख जय शाह का कोई बयान सामने नहीं आया था। मगर अब उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को करारा जवाब दिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan

मार्च 15, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 14, 2026

कल का मौसम 15 March 2026

मार्च 14, 2026

8th Pay Commission

मार्च 14, 2026