---Advertisement---

Josh Hazlewood को घातक गेंदबाजी के लिए मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ अवार्ड पर मचा घमासान; यूजर्स बोले- ‘यह सही नहीं है’

Josh Hazlewood: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बीते दिन चैलेंजर्स बेंगलुरु और एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जोश हेजलवुड को 'प्लेयर ऑफ दी मैच' का खिताब मिला। मगर इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर हंगामा हुआ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 16, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Josh Hazlewood
Follow Us
---Advertisement---

Josh Hazlewood: बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। ऐसे में स्टेडियम में दर्शकों को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। आरसीबी के धाकड़ पेस बॉसर जोश हेजलवुड को इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर पुराने जोश हेजलवुड देखने को मिले। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी घातक गेंदबाजी से एलएसजी के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया और बिल्कुल भी रन नहीं बनाने दिए। मगर मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ यूजर्स ने जमकर गुस्सा निकाला।

जोश हेजलवुड को मिले ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ खिताब पर मचा हंगामा

दरअसल, एलएसजी बनाम आरसीबी मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड ने 4 ओवरों में सिर्फ 20 खर्च किए और 1 विकेट हासिल की। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 5 की रही। मगर आरसीबी के दूसरे पेस बॉलर रसिख डार सलाम ने अपने 4 ओवरों में 24 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। ऐसे में मुकाबले को जब आरसीबी ने जीता, तो सभी को लगा कि ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड रसिख डार सलाम को दिया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ और यह खिताब जोश हेजलवुड को दे दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर हंगामा मच गया।

एक यूजर ने कहा, ‘रसिक के लिए खड़े हों..अन्यायपूर्ण, ज़बरदस्त गेंदबाजी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जोश और बाकी गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, रासिक ने 4 और भुवी ने 3 विकेट लिए, और तीनों ही गेंदबाजों की इकॉनमी भी अच्छी रही। फिर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (POTM) किस आधार पर दिया गया? सिर्फ इसलिए कि वे ऑस्ट्रेलियाई हैं? इस पक्षपातपूर्ण फैसले के पीछे जरूर कोई छिपा हुआ एजेंडा है।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘रासिक ने 4 विकेट लिए, लेकिन MOTM जोश को मिला। जोश, यह सही नहीं है, इकॉनमी रेट लगभग एक जैसा ही था, तो फिर ऐसा क्यों?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह सही नहीं है.. रासिख को ‘मैन ऑफ द मैच’ होना चाहिए था।’

जोश हेजलवुड की मैच में की जानदार बॉलिंग

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में एलएसजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो 20 ओवरों में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान मिशल मार्श ने 40 रनों का योगदान दिया और मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए।

आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रासिख डार सलाम ने 4 विकेट लिए। साथ ही जोश हेजलवुड ने भी जबरदस्त बॉलिंग की और 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद आरसीबी ने 147 रनों के लक्ष्य को 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। आरसीबी ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 27, 2026