---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: Shardul Thakur ने खेली आतिशी पारी, जड़ा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मैच मैच रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जहां सरेंडर कर दिया तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने आतिशी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। शार्दुल ठाकुर ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 6, 2023 10:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KKR VS RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 का 9वां मैच मैच रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जहां सरेंडर कर दिया तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने आतिशी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई। शार्दुल ठाकुर की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शार्दुल ने आकाश दीप और ब्रेसवेल को जमकर धोया 

केकेआर से शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। शार्दुल ठाकुर तब बल्लेबाजी करने आए जब केकेआर के टॉप के पांच बल्लेबाज महज 89 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर आते ही आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शार्दुल ठाकुर ने आकाश दीप के 13वें ओवर से कुल 19 रन बटौरे। शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओवर में आकाश दीप को तीन चौके और एक छक्का लगाया। शार्दुल ठाकुर यहीं नहीं रूके अगले ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिर शानदार बल्लेबाज की और न्यूज़ीलैंड के ब्रेसवेल को जमकर धोया। शार्दुल ठाकुर का वीडियो

शार्दुल ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

माइकल ब्रेसवेल पारी का 15वां ओवर करने आए और बल्लेबाज कर रहे थे शार्दुल ठाकुर। शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को इस ओवर में दो गगन चुंबी छक्के लगाए। जिसे ब्रेसवेल सिर्फ देखते रह गए। शार्दुल ठाकुर के छक्के का वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। यहां देखें शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी का वीडियो।

इस दौरान शार्दुल ठाकुर का स्ट्राइक रेट 234 से अधिक रहा। केकेआर के फैंस के शार्दुल ठाकुर की आतिशी पारी का जमकर लुफ्त उठाया। केकेआर के फैंस चाहेंगे शार्दुल ठाकुर ऐसे ही टीम के लिए अहम पारी खेले और कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरी बार चैंपियन बनाए।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026