---Advertisement---

PAK vs BAN : बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने चखा कोलकाता की बिरयानी का स्वाद

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मुक़ाबले से पहले पाकिस्तान की टीम ने कोलकाता की बिरयानी का लुत्फ़ उठाया। साथ ही उन्होंने कबाब और चाप का भी स्वाद चखा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 31, 2023 12:54 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs BAN : वर्ल्ड कप 2023 का 31 वां मुक़ाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में में खेला जाएगा। मुक़ाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा, जिसके चलते दोनों टीमें कोलकाता आ गई हैं। लेकिन इस मुक़ाबले से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलकाता के जायकों का स्वाद लिया।

पाकिस्तान क्रिकट टीम ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेस्तरां ‘ज़म ज़म’ की बिरयानी का स्वाद चखा। टीम ने रविवार को होटल के खाने की जगह कोलकाता के रेस्तरां के खाने का लुत्फ़ उठाया। टीम के खिलड़ियों ने बिरयानी ,कबाब और चाप आर्डर किया।

रेस्तरां के मालिक ने ज़ाहिर की ख़ुशी

कोलकाता के मशहूर रेस्तरां ज़म ज़म के मालिक ने बताया उन्हें कोई आईडिया नहीं था कि ऑर्डर पाकिस्तानी टीम के लिए है। उन्होंने कहा ,” आर्डर ऑनलाइन प्लेटफार्म के ज़रिए आया था , इसलिए हमें ये अंदाजा नहीं था कि आर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए है। उन्होंने बिरयानी, कबाब और चाप का आर्डर किया था। हमें आशा है उन्हें खाना पसंद आया होगा। पूरी दुनिया भर से लोग आए और हमारे खाने का स्वाद चखे। कोलकाता की बिरयानी का अपना ही स्टाइल है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। “

वसीम अकरम ने लगाई थी क्लास

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलकाता आकर बिरयानी का स्वाद तो चख लिया। लेकिन खिलड़ियों की फिटनेस को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने खूब क्लास लगाई थी। ICC World Cup में अफगानिस्तान से हार के बाद वसीम ने कहा ,” खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल आप देखें। अब मैं किसी के अलग अलग नाम थोड़ी लूंगा। हमारी टीम का दो साल से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। लड़को का मुंह देखो लगता है रोज़ 8 किलो निहारी खाते हैं। कोई फिटनेस होती है, उसके लिए फिटनेस टेस्ट होता है। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026