Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम का एक और खिलाड़ी शादी के बंधंन में बंध गया। कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने 14 मार्च 2026 को मसूरी की खूबसूरत वादियों में फेरे लिए। वंशिका क्रिकेटर की बचपन की दोस्त है। इस मैरिज में कई सारे सेलिब्रेटीज के साथ क्रिकेटर्स पहुंचे। लेकिन सभी की नजरें विराट कोहली को ढूंढती रहीं। कुलदीप यादव ने अपनी शादी की खास तस्वीरों को शेयर किया है। जिन्हें देखने के बाद यूजर्स किंग कोहली को तलाश रहे हैं।
Kuldeep Yadav Marriage की अनसीन तस्वीरें
बीती रात कुलदीप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वो अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ बेहतरीन पोज दे रहे हैं।
क्रिकेटर की दुल्हनिया वंशिका चड्ढा ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सोने और पन्ने से बनी खास तरह की ज्वेलरी को कैरी किया हुआ था। वंशिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, कुलदीप यादव ने आइवरी और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। जिसमें उनका लुक काफी अट्रेक्टिव लगा। कुलदीप यादव की तरफ से पोस्ट की गई शादी की अनसीन तस्वीरों में बीवी के साथ उनकी खास केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों ने इस मैरिज को और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया।
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में नहीं दिखे विराट कोहली और रोहित शर्मा
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और तिलक वर्मा जैसे बड़े क्रिकेटर्स तो पहुंचे लेकिन विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव नहीं दिखे। खबरों की मानें तो इन खिलाड़ियों को भी शादी का इनवाइट मिला था। लेकिन वो शादी में नहीं पहुंचे। कुलदीप यादव के द्वारा 17 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ में दिया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, शायद जो मैरिज में नहीं आया वो रिसेप्शन का हिस्सा बनें।
