---Advertisement---

Asian Games 2023 में शिखर धवन को छोड़ आर. अश्विन को ही कप्तान क्यों बनाना चाहते हैं दिनेश कार्तिक? जानें वजह

Asian Games 2023: भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भले ही बल्ला अभी शांत हो पर उनके हालिया बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारत की पुरुष और महिला टीम ह्वांगझोउ में होने वाले एशियाई गेम्स में भाग लेने चीन जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब भारत की क्रिकेट टीम ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 3, 2023 6:09 अपराह्न

dinesh
Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भले ही बल्ला अभी शांत हो पर उनके हालिया बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारत की पुरुष और महिला टीम ह्वांगझोउ में होने वाले एशियाई गेम्स में भाग लेने चीन जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब भारत की क्रिकेट टीम एशियाई गेम्स में भाग लेगी।

दिनेश कार्तिक ने क्या कहा

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के अनुसार ,अगर भारत अपने बी टीम को ह्वांगझोउ भेजता है तो निश्चित रूप से रविचंद्रन आश्विन को कप्तान बनाया जाना चाहिए। कार्तिक का यह बयान ऐसे समय मे आया है जब शिखर धवन को कप्तान बनाये जाने की चर्चा जोरों शोरों पर है।एक इवेंट के दौरान कार्तिक ने ये बात कही । आपको बता दें कि क्रिकेट को एशियाई गेम्स का हिस्सा ग्वांगझोउ 2010 से बनाया गया था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लिए थे सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दे कि, स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने भारत ऑस्ट्रेलिया  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सबसे ज्यादा 24 विकेट अपने नाम किया था। उनके बाद रविंद्र जडेजा का नंबर आता है जिन्होंने कुल 22 विकेट अपने नाम किये थें। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में वे अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में आश्विन ने कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुम्बले के नाम 20 मैचों की 38 पारियों में 111 विकेट हैं जबकि आश्विन के नाम 22 मैचों की 41 पारियों में 113 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें:IND VS WI 2023: वेस्ट इंडीज दौरे के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रहे यशस्वी जायसवाल, बैट का जलवा देख फैंस हुए हैरान

पिछले बार टाला गया था एशियाई गेम्स

गौरतलब है कि, एशियाई गेम्स का आयोजन 2022 में ही होने वाला था पर कोविड की वजह से इसे आगे साल तक के लिए टाल दिया गया था।अब तक हुए एशियाई गेम्स में भारत ने क्रिकेट प्रतियोगिता में कभी भाग नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें:Health Tips: पराठे खाकर भारती सिंह के इस खास तरीके से करें मोटापे की छुट्टी, चंद दिनों में दिखेगा असर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026