---Advertisement---

“मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं”, Sourav Ganguly ने टीम इंडिया पर जताया भरोसा, साथ ही की बड़ी भविष्यवाणी

Sourav Ganguly: वनडे विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर से खेला जाने वाला है। यह मुकाबला इस बार भारत की सरजमीं पर होने वाला है। इससे पहले विश्व कप 2011 की मेंजबानी बीसीसीआई ने ही की थी। जिसमें टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी। इस खिताब के साथ ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 8, 2023 3:57 अपराह्न | Updated: जुलाई 8, 2023 5:39 अपराह्न

Sourav ganguly
Follow Us
---Advertisement---

Sourav Ganguly: वनडे विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर से खेला जाने वाला है। यह मुकाबला इस बार भारत की सरजमीं पर होने वाला है। इससे पहले विश्व कप 2011 की मेंजबानी बीसीसीआई ने ही की थी। जिसमें टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी। इस खिताब के साथ ही भारत ने दूसरी बार विश्व कप में कमाल किया था। इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 के विश्व कप में जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया था। हालांकि, सौरव गांगूली की कप्तानी में भारत आईसीसी का एक भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता पाई थे। इसी कड़ी में पूर्व दिग्गज कप्तान ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की जीत को लेकर भी भविश्यवाणी की है।

सौरव गांगूली ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया इस साल अपने घरेंलू मैदान पर मुकाबला खेलने वाली है। जिस वजह से उन्हें विश्व कप जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान सौरव गांगूली ने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी बात कहीं है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत करते हुए कहा कि,

“वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मेरी पहली पसंद के तौर पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम है। आप बड़े इवेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं ले सकते। ऐसे में मैं 5 टीमों को अपनी सेमीफाइनल की रेस में मानूंगा। इसमें मैं पाकिस्तान को भी शामिल करना चाहूंगा। पाकिस्तान के क्वालीफाई करने से भारतीय फैंस को ईडन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच देखने को मिल सकता है।”

ये भी पढ़ें:Price Hike: महंगे टमाटरों की टेंशन हुई खत्म, अब घर पर इस तरह चंद दिनों में उगाएं ढेर सारे Tomato

मुझे विश्वास है- गांगूली

टीम इंडिया इस विश्व कप में एक अलग प्रकार का खेल खेलते हुए नजर आ सकती है। इसी पर सौरव गांगूली ने आगे कहा कि,

“दबाव हमेशा आपके ऊपर होता है। जब वह भी खेले हैं तो भी उनपर दबाव था। रोहित ने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि उनपर भी दबाव होगा। दबाव कोई समस्या नहीं है। मुझे विश्वास है कि वह इससे निकलने का तरीका खोज लेंगे। राहुल द्रविड़ जब खेलते थे तब प्रदर्शन का दबाव रहता था। अब वह मुख्य कोच हैं तो उनपर टीम के प्रदर्शन का दबाव होगा। हम कभी-कभी अहम मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। मुझे लगता है यह कोई मानसिक दबाव नहीं है। सभी मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं और मुझे विश्वास है कि इस बार हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

ये भी पढ़ें:ODI World Cup 2023: खिताब की जंग में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम के नाम पर लगी मौहर, ऐसी होगी 10 टीमें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 9, 2026