---Advertisement---

MI vs GG WPL 2023: विजयी रथ पर सवार हैं मुंबई की छोरियां, गुजरात को 55 रनों से हराकर हासिल की लगातार 5वीं जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की ने 20 ओवर में 162 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 107 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 14, 2023 11:04 अपराह्न

MI vs GG WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

MI vs GG WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को लीग का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स (MI vs GG WPL 2023) बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात जाएंट्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की ने 20 ओवर में 162 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 107 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

मुंबई की लगातार 5वीं जीत

विमेंस प्रीमियर लीग मुंबई टीम के लिए अबतक शानदार रहा है और टीम ने अबतक खेले गए 5 लीग मैचों में शानदार जीत हासिल की है। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को लगातार झटके लगते रहे और टीम दवाब में आ गई। शानदार गेंदबाजी के आगे गुजरात की बल्लेबाजी बिलकुल भी नहीं चल सकी और टीम मात्र 107 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया। लेकिन सबसे ज्यादा विकेट नट साइवर-ब्रंट ने चटकाए। साइवर-ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल की। उनके अलावा हेले मैथ्यूज ने भी 3 विकेट झटके।

Also Read: MI VS GG WPL 2023: ‘वाह क्या जबरदस्त शॉट है’ NAT SCIVER-BRUNT ने स्टंप के पीछे घूमकर लगाया अद्भुत छक्का, देखें VIDEO

मुंबई ने बनाए 162 रन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही गुजरात की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई की मजबूत बैटिंग लाइनउप को 162 रनों पर ही रोक दिया। मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। कौर ने मात्र 30 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने भी 44 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI Team: हरमनप्रीत कौर (c), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नट साइवर-ब्रंट, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर।

GG Team: स्नेह राणा (c), सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा (wk), किम गर्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, हरलीन देओल, एशलीग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड।

Also Read: IPL 2023: 21 साल के बल्लेबाज ने आईपीएल से पहले भरी हुंकार, गेंदबाजों को दी चेतावनी कहा – ‘एक ओवर में 4 छक्के मारूंगा’

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 24, 2026

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 22, 2026