---Advertisement---

Mohammad Hafeez: मोहम्मद हफीज बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर, सीएमसी के नए अध्यक्ष जाका अशरफ ने कह दी ऐसी बात

Mohammad Hafeez: पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मोहम्मद हफीज आनेवाले दिनों में पाकिस्तान नेशनल टीम के नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं है। पीसीबी के क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाका अशरफ ने हाफिज से बात करने के बाद इसकी पुष्टि की। श्रीलंका दौरे के बाद संभाल सकते हैं पद पाकिस्तानी टीम के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 21, 2023 11:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 10:43 पूर्वाह्न

hafeez-
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Hafeez: पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मोहम्मद हफीज आनेवाले दिनों में पाकिस्तान नेशनल टीम के नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं है। पीसीबी के क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाका अशरफ ने हाफिज से बात करने के बाद इसकी पुष्टि की।

श्रीलंका दौरे के बाद संभाल सकते हैं पद

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज आने वाले दिनों में पाकिस्तान नेशनल टीम के चीफ सेलेक्टर पद पर कार्यरत हो सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष जाका अशरफ ने इस बात की पुष्टिं की है। जाका ने पीटीआई से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने हाल में ही रशीद लतीफ़ और मोहम्मद हफीज से बात की है और हफीज इस पद पर कार्यरत होने के लिए पूरी तरह से राजी हो गए हैं।वही दूसरी तरफ राशिद लतीफ़ भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दों पर काम करने को लेकर ज्यादा इच्छुक हैं। अशरफ ने इशारा करते हुए बताया है कि हफीज पाकिस्तानी टीम के श्रीलंका दौरे के बाद चीफ सेलेक्टर का जिम्मा संभाल सकते हैं।

हफीज के नाम कई रिकॉर्ड

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान के नाम क्रिकेट में बहुत सारे रिकॉर्ड हैं। हफीज के नाम वनडे क्रिकेट में 5000 रन है। पाकिस्तान टीम के 2012 -13 में भारत दौरे पर हफीज ने अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान पहले टी 20 और दूसरे ODI में हफीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को सीरीज दिलाने में अपना अहम् योगदान दिया था।

पाकिस्तान की टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय अपने श्रीलंका दौरे पर है जहां टीम को श्रीलंका से दो टेस्ट मैच खेलने हैं। आपको बता दें कि गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 4 विकेटों से मात देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026