---Advertisement---

क्या फिर एक होंगे क्रिकेटर Shami और Hasin Jahan? एक्स वाइफ ने वीडियो जारी कर इशारों-इशारों में कही ये बात

Mohhamad Shami: 15 नवंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए उन ऐतिहासिक दिनों में से एक है जो सदैव के लिए फैन्स के स्मृतियों में अमर रहेगा। इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2023 12:44 अपराह्न

Mohhamad Shami
Follow Us
---Advertisement---

Mohhamad Shami: 15 नवंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए उन ऐतिहासिक दिनों में से एक है जो सदैव के लिए फैन्स के स्मृतियों में अमर रहेगा। इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी मुख्य रुप से इस जीत के नायक रहे जिन्होंने विपक्षी खेमा के 7 बल्लेबाजों के विकेट झटके। शमी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद से उनकी चर्चा चारो तरफ होने लगी। इसी कड़ी में उनकी एक्स वाइफ भी खुद को नहीं रोक पाईं और इशारों-इशारों में ही वीडियो जारी कर बड़ी बात कह दी। हसीन जहां के वीडियो जारी करने के बाद से इस बात की अटकलें उठने लगी हैं कि क्या शमी और हसीन एक बार फिर सभी कड़वाहट को भुलाकर एक होते नजर आएंगे।

हसीन जहां ने इशारों-इशारों में दिए संकेत

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट जारी किए हैं। उसमें उन्होंने जिस गाने पर रिल्स बनाई है उसके बोल कुछ इस प्रकार हैं-तेरे नाम से ही अब मुझको दुनिया वाले जानेंगे। हसीन जहां अपने इस पोस्ट में सूट-सलवार के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस पोस्ट के बाद से अटकलों का दौर एक बार फिर शुरु है और दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां और शमी आने वाले समय में फिर एक होते नजर आ सकते हैं।

क्रिकेटर शमी से अलग रहती हैं हसीन जहां

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां एक-दूसरे से अलग रहते हैं। खबरों की मानें तो मोहम्मद शमी 2015 विश्व कप में चोटिल होने के बाद से पूरी तरह से टूट चुके थे। उन्होंने रात-दिन एक कर अभ्यास जारी रखा था और फिर टीम में वापसी की थी। उनके इसी दौर में उनके निजी जीवन में भी उथल-पथल मची थी और पत्नी हसीन जहां का साथ छूटा था। शमी और हसीन अब एक दूसरे से अलग रहते हैं और उनका मामले की कार्रवाई कोर्ट में चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026