---Advertisement---

Mohammad Yousuf को Vaibhav Suryavanshi की तुलना इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से करना पड़ा भारी, जाने लोग क्यों कर रहे जलील?

Vaibhav Suryavanshi: पकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर Mohammad Yousuf ने 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तुलना एक पाक क्रिकेटर से कर दी है। जिस के कारण सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2026 11:21 पूर्वाह्न

Vaibhav Suryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi :15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के चौके और छक्कों की गूंज सीमा पार पाकिस्तान तक पहुंच गई है। यही कारण है कि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ को तारीफ करने पर मजबूर होना पड़ा। लेकिन इस बीच उन्होंने नन्हें वैभव की तुलना एक ऐसे पाक खिलाड़ी से कर दी है। जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।  पाक क्रिकेटर को भारतीय ही नहीं  पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी जलील कर रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi  की तुलना करके बुरे फंसे पाकिस्तान पूर्व तेज बल्लेबाज Mohammad Yousuf

पाकिस्तान पूर्व तेज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ’15 साल का क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी मुझे
शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है। युवा, निडर, विस्फोटक, एनर्जी से भरा हुआ। भविष्य यहीं है!’  जैसे ही ये पोस्ट यूजर्स ने देखा वो भड़क गए उन्हें वैभव की तुलना  शाहिद आफरीदी से बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी। यही वजह है कि, वो जमकर लताड़ने लगे। एक यूजर लिखता है ‘कुछ भी मत लिखो’।

देखें पोस्ट

दूसरा लिखता है,  ‘वैभव सूर्यवंशी की शाहिद अफरीदी से तुलना करके उसकी बेइज्जती मत करो’। तीसरा लिखता है’,गलत तुलना, क्योंकि वे एक जैसे नहीं हैं, कृपया पुराने आंकड़े देखें।  वैभव गेंदें चबाएगा और काटेगा नहीं और  वह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेताओं को गाली नहीं देगा।’ वहीं, अन्य यूजर लिखता है, ‘वैभव सूर्यवंशी एक नया बेंचमार्क हैं, न कि पिछले क्रिकेटर के करियर की याद। अफरीदी क्रिकेट इतिहास का एक चैप्टर हैं; वैभव अभी एक हेडलाइन हैं जो लिखी जा रही है।’ मोहम्मद यूसुफ के इस पोस्ट को देख लोगों का दिमाग खराब हो गया है।

वैभव सूर्यवंशी के 12 छक्कों और 5 चौक्कों से इंप्रेस हुए थे क्रिस गेल

आपको बता दें, पाकिस्तान का पूर्व दिगग्ज क्रिकेटर मोहम्मद यूसूफ भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर खेले गए 97 रनों से इंप्रेस हुए हैं। इस दौरान वैभव ने 12 छक्के और 5 चौक्के मारे थे। ये पारी अभी हालहि में 27 मई को वैभव ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेली थी। इन्हें वैभव की इस परफॉर्मेंस को देख खुद पूर्व महान खिलाड़ी क्रिस गेल ने  यूनिवर्स बेबी बॉस और नई सिक्स मशीन का खिताब दिया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Vide

मई 29, 2026