Mohsin Naqvi: टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कप्तान सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम सुपर-8 राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद कप्तान, मुख्य कोच समेत पूरी टीम की जमकर आलोचना हुई। वहीं, अब पाकिस्तान की टीम एक बार फिर क्रिकेट दिग्गजों के निशाने पर आ गई है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है।
Mohsin Naqvi पर बरसे पूर्व पाक क्रिकेटर
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम बीते रविवार को बांग्लादेश से 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 11 रनों से हार गई। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी। बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया। ऐसे में बांग्लादेश ने लगभग 11 सालों बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली।
इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट टीम और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Brutal Truth’ अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में फॉर्मर पाक क्रिकेटर कहते है, ‘ICC ट्रॉफियां क्या चुराकर लानी हैं? शायद नीदरलैंड्स भी सोच रहा होगा कि चलो पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेलते हैं और उन्हें हराते हैं। इससे हम टेस्ट खेलने वाला देश बन जाएंगे।’
🚨 “ICC TROPHIES KYA CHOR KE LAANI HAI?”
Kamran Akmal takes a swipe at PCB chief Mohsin Naqvi, notorious for stealing India’s Asia Cup trophy.
“Even Netherlands might be thinking let’s have a 3 match series with Pakistan and defeat them. We will become a test playing nation.” pic.twitter.com/MjCH4ULQmu
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 15, 2026
🚨 EX-PAK CRICKETER KAMRAN AKMAL SUFFERS A MELTDOWN AFTER SERIES LOSS TO BANGLADESH
“Why are we even bothered about Pak team? Why are we analysing how they played? We should treat their games as comedy series. Today, they have brought disgrace by losing to a 10th rank team.” pic.twitter.com/KmtOSNem1A
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 15, 2026
मोहसिन नकवी पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर प्लेयर कामरान अकमल ने आगे कहा, ‘हम पाक टीम की इतनी परवाह ही क्यों कर रहे हैं? हम यह विश्लेषण क्यों कर रहे हैं कि उन्होंने कैसा खेला? हमें उनके मैचों को एक कॉमेडी सीरीज की तरह लेना चाहिए। आज, उन्होंने 10वें स्थान वाली टीम से हारकर शर्मिंदगी मोल ली है।’
इस पर एक यूजर्स ने कहा, ‘यहां तक कि यह भी असंभव है, क्योंकि नकवी कभी ICC के चेयरमैन नहीं बनेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसा चल रहा है तो पीसीबी से भी भाग देंगे इसको।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘दुनिया की इतनी बड़ी-बड़ी टीम के सामने ये बच्चे लोग से कुछ नहीं होगा अच्छा प्रदर्शन करना है सीनियर खिलाड़ियों को जगह दो वरना तुम लोग 20 साल क्रिकेट से पीछे चल जाओगे।’
