---Advertisement---

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने PCB प्रमुख पर कसा तंज, कहा- ‘ICC ट्रॉफियां क्या चुराकर लानी हैं?’ यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम बांग्लादेश से वनडे सीरीज हार गई। ऐसे में पाक के पूर्व खिलाड़ी ने टीम और पीसीबी चीफ की जमकर आलोचना की। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Mohsin Naqvi
Follow Us
---Advertisement---

Mohsin Naqvi: टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कप्तान सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम सुपर-8 राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद कप्तान, मुख्य कोच समेत पूरी टीम की जमकर आलोचना हुई। वहीं, अब पाकिस्तान की टीम एक बार फिर क्रिकेट दिग्गजों के निशाने पर आ गई है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है।

Mohsin Naqvi पर बरसे पूर्व पाक क्रिकेटर

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम बीते रविवार को बांग्लादेश से 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 11 रनों से हार गई। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी। बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया। ऐसे में बांग्लादेश ने लगभग 11 सालों बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली।

इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट टीम और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Brutal Truth’ अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में फॉर्मर पाक क्रिकेटर कहते है, ‘ICC ट्रॉफियां क्या चुराकर लानी हैं? शायद नीदरलैंड्स भी सोच रहा होगा कि चलो पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेलते हैं और उन्हें हराते हैं। इससे हम टेस्ट खेलने वाला देश बन जाएंगे।’

मोहसिन नकवी पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर प्लेयर कामरान अकमल ने आगे कहा, ‘हम पाक टीम की इतनी परवाह ही क्यों कर रहे हैं? हम यह विश्लेषण क्यों कर रहे हैं कि उन्होंने कैसा खेला? हमें उनके मैचों को एक कॉमेडी सीरीज की तरह लेना चाहिए। आज, उन्होंने 10वें स्थान वाली टीम से हारकर शर्मिंदगी मोल ली है।’

इस पर एक यूजर्स ने कहा, ‘यहां तक कि यह भी असंभव है, क्योंकि नकवी कभी ICC के चेयरमैन नहीं बनेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसा चल रहा है तो पीसीबी से भी भाग देंगे इसको।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘दुनिया की इतनी बड़ी-बड़ी टीम के सामने ये बच्चे लोग से कुछ नहीं होगा अच्छा प्रदर्शन करना है सीनियर खिलाड़ियों को जगह दो वरना तुम लोग 20 साल क्रिकेट से पीछे चल जाओगे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 3 May 2026

मई 2, 2026

Rain Alert 3 May 2026

मई 2, 2026

कल का मौसम 3 May 2026

मई 2, 2026

Anurag Dhanda

मई 2, 2026

Tamil Nadu Exit Poll 2026

मई 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मई 2, 2026