---Advertisement---

Mohsin Naqvi: क्या पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर मंडराया गंभीर संकट, भारत से हार के बाद पीसीबी चीफ की क्यों बढ़ी टेंशन? वसीम अकरम के बयान से हलचल तेज

Mohsin Naqvi: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बार फिर संकट मंडराता दिख रहा है। दरअसल हेड कोच और कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Mohsin Naqvi
Follow Us
---Advertisement---

Mohsin Naqvi: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बार फिर संकट मंडराता दिख रहा है। दरअसल नामीबिया से शानदार जीत के बाद भी पाकिस्तान टीम का डगआउट चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। दरअसल पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान टीम पर संकट मंडराने लगा है। इसके अलावा भारत से मिली करारी हार के बाद पाक के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी तगड़ी प्रतिक्रिया दी थी। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है। चलिए आपको बताते है कि वायरल वीडियो का क्या है पूरा माजरा?

सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच बढ़ा विवाद

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Cricket Kalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाक टीम के हेड कोच माइक हेसन कप्तान सलमान अली आगा से कुछ कहते है, इसके तुरंत बाद सलमान हाथ में रखी पानी की बोतल जमीन पर फेंक देते हुए। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक आउट होने के बाद सलमान खान काफी निराश दिखे। माना जा रहा है कि हेड कोच और कप्तान के बीच बातचीत के दौरान सलमान आगा गुस्सा हो गए और उन्होंने बोतल जमीन पर फेंक दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या पाकिस्तान कप्तान और हेड कोच के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

पीसीबी चीफ Mohsin Naqvi की क्यों बढ़ी टेंशन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। जिसका जीता-जागता नमूना हाल ही के विवाद में दिख रहा है। मालूम हो कि हेड कोच और कप्तान के बीच कहासुनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इस विवाद के बाद एक नाम काफी चर्चा में है, वह है कि मोहसिन नकवी, भारत से करारी हार के बाद पाक के पूर्व तेज गेंदबाज सोएब अख्तर ने नेतृत्व और नकवी पर टिप्पणी की थी।

मामले को तूल पकड़ता देख सोएब अख्तर ने शब्दों को थोड़ा नरम करते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी व्यक्ति विशेष पर हमला करना नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी की बात उठाना था। वहीं अब हेसन विवाद ने मोहसिन नकवी की टेंशन और बढ़ा दी है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या पाकिस्तान टीम में कुछ बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। इसके बाद भारत से करारी  हार के बाद वसीम अकरम ने पाक टीम की कड़ी आलोचना की थी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 8, 2026

कल का मौसम 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

US-Iran War Ceasefire

अप्रैल 8, 2026

Delhi News

अप्रैल 8, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 8, 2026