---Advertisement---

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान को बार-बार शर्मिंदा होना पसंद है, PSL को फिर लग सकता है बड़ा झटका, अब क्या करेगा PCB?

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी को एक बार फिर तगड़ा झटका लग सकता है। खिलाड़ियों के बाद अब पीएसएल को क्रिकेट कमेंटेटर भी छोड़ रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Mohsin Naqvi
Follow Us
---Advertisement---

Mohsin Naqvi: भारत की क्रिकेट लीग आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियम लीग की तर्ज पर पाकिस्तान में पीएसएल मतलब पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हुई। मगर पीएसएल 2026 का सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मगर चर्चा में आने का कारण काफी अच्छा नहीं है। बल्कि एक बार फिर पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनसल्ट हुई। जी हां, पीएसएल की शुरुआत के साथ ही इस क्रिकेट लीग का मजाक बन गया। ऐसे में अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

मोहसिन नकवी को फिर लग सकता है तगड़ा झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसएल की खराब हालत की वजह से अब सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि क्रिकेट कमेंटेटर भी इस लीग को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएसएल के एक कमेंटेटर का नाम आईपीएल कमेंटरी पैनल में आया है। ऐसे में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को फिर झटका लग सकता है। मालूम हो कि इससे पहले पीएसएल को कई विदेशी खिलाड़ियों ने छोड़ दिया था। इस पर पीसीबी प्रमुख ने कहा था, ‘हां, दो-तीन खिलाड़ियों ने टीम छोड़ दी है। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी निक नाइट को पीएसएल के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया था। अब उन्हें आईपीएल के कमेंट्री पैनल में भी शामिल कर लिया गया है।

पीएसएल के पहले ही मैच में हुई मोहसिन नकवी की तगड़ी बेइज्जती

उधर, पीएसएल से अब तक 3 खिलाड़ियों ने किनारा कर लिया है। इसमें ब्लेसिंग मुजारबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन का नाम शामिल है। इनहोंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल की तरफ रुख कर लिया। खिलाड़ियों के ऐसे पीएसएल छोड़ने पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने सख्त एक्शन लेने की बात की थी। गौरतलब है कि पीएसएल 2026 के पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन की टीमे आमने-सामने थी। मैच लाहौर कलंदर्स ने 69 रनों से जीत लिया। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी ने रंग छोड़ना शुरू कर दिया। ऐसे में सफेद बॉल से गेंद का कलर पिंक हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर खिल्ली उड़ाई गई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026