---Advertisement---

Ranchi News: फैंस के साथ MS Dhoni: फैंस के साथ धोनी का मस्ती भरा अंदाज, वीडियो देखकर आप भी हो जायेंगे दीवाने

Ranchi News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने कूल माइंड के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बार फिर से फैंस के साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। धोनी का ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 6:32 अपराह्न | Updated: अगस्त 11, 2023 10:41 पूर्वाह्न

MS Dhoni Viral
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने कूल माइंड के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बार फिर से फैंस के साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं।

धोनी का कूल अंदाज

भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनका कूल अंदाज सबको खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी धौनी कई बार फैंस के साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ चुके हैं। हाल में ही झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अपने दौरे के दौरान एक पुलिसमैन ने धोनी के साथ अपनी पिक्चर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि धोनी इस समय रांची में हैं और वह अपने टाईम को खूब इन्जॉय कर रहें हैं। शादाब 285 नामक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी की यह तस्वीर शेयर की है।

धोनी हैं सर्वश्रेठ कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। आपको बता दें कि धोनी ने अपने कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को आईसीसी की तीन प्रमुख ट्रॉफी दिलाने में अहम् भूमिका निभाई थी । धौनी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टीम को 2011 वनडे विश्व कप, 2007 टी 20 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अपना योगदान दिया था। धोनी ने इसके अलावे भारत को वनडे और टेस्ट में नम्बर 1 की कुर्सी दिलाने में भी मदद की है।

धोनी हैं रिकॉर्डों के बादशाह

महेंद्र सिंह धोनी के नाम क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड हैं जो किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना आसान काम नहीं है। आपको बता दें कि धौनी ने कप्तान के रूप में 200 वनडे में captaincy की जिम्मेदारी निभायी है जो कि एक रिकॉर्ड है। ,इसके अलावे धोनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 2005में श्रीलंका भारत वनडे के दौरान धोनी ने 185 रनों कि बेहतरीन पारी खेली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026