---Advertisement---

MS Dhoni : धोनी किसी सुपरस्टार से कम नहीं, माही के नए लुक को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

MS Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नईसुपर किंग्स के कैप्टेन कूल इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही के दिनों में धोनी को लंबे बालों में देखा गया। तब से ही उनके फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच धोनी की कुछ और ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 3, 2023 11:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नईसुपर किंग्स के कैप्टेन कूल इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही के दिनों में धोनी को लंबे बालों में देखा गया। तब से ही उनके फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच धोनी की कुछ और नयी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इन तस्वीरो में धोनी किसी फ़िल्मी सुपरस्टार से कम नहीं लग रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का यह लुक उनके पुराने दिनों की याद दिला रहा है। जब धोनी ने भारतीय टीम में डेब्यू किया था तब उनके बाल लम्बे थे। उस समय धोनी अपने लम्बे बालों की वजह से बहुत फेमस हुए थे। वहीँ अब एक बार फिर से धोनी अपने पुराने लुक में वापस आ गए हैं। कैप्टेन कूल अपने नए लुक में काफी कूल दिख रहे हैं। धोनी लम्बे बालों के साथ-साथ काला चश्मा और काली टीशर्ट में खूब जच रहे हैं। धोनी के इस लुक की तस्वीरीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस को उनका दीवाना बना रही हैं।

फैंस को आईपीएल 2024 में धोनी का इंतज़ार

हर साल आईपीएल आते ही सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ही नहीं बल्कि सारे क्रिकेट फैंस धोनी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। उसके साथ-साथ सबके मन में यह भी सवाल रहता है, कहीं यह धोनी का आखिरी आईपीएल तो नहीं? साल 2023 में अपने टीम को कप जिताने के बाद धोनी ने अगले साल 2024 में फैंस के लिए वापिस आने की बात तो कही थी। लेकिन उनका खेलना उनके शरीर पर डिपेंड करता है। दूसरी और आईपीएल 2023 के खत्म होते ही धोनी ने घटने की सर्जरी कराई थी। ऐसे में उनके फैंस को उम्मीद है की धोनी आईपीएल 2024 में ज़रूर नज़र आएँगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Leave a Comment