---Advertisement---

Novak Djokovic Lionel Messi: मेसी से मिलने के बाद नोवाक का आया बयान , सुन आपके भी कान हो जाएंगे खड़े

Novak Djokovic Lionel Messi: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल में ही अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी कि तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि वह मेसी की बहुत रेस्पेक्ट करते है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 2, 2023 10:51 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:14 अपराह्न

mesi-novak-djokoviC....
Follow Us
---Advertisement---

Novak Djokovic Lionel Messi: टेनिस जगत के महान हस्ती में से एक नोवाक जोकोविच ने लिओनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें लिओनेल मेसी को लेकर काफी इज्ज़त है। आपको बता दें कि नोवाक इन दिनों यूएस ओपन का मैच खेल रहे हैं और हाल में ही उन्होंने अपने तीसरे राउंड के मैच में जीत दर्ज की है।

लिओनेल मेसी के मुरीद हुए नोवाक

आपको बता दें कि टेनिस में अपना परचम बुलंद कर चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच इन दिनों फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लिओनेल मेसी के फैन हो गए हैं। लिओनेल मेसी और नोवाक जोकोविच हाल में ही अमेरिका में एक दूसरे से मिले थें। ऑल अबाउट अर्जेंटीना के द्वारा किये गए पोस्ट में नोवाक मेसी की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


लिओनेल मेसी ने Inter Miami को दिलाया था मेजर लीग सॉकर का खिताब

आपको बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी ने हाल में ही सम्पन्न हुए मेजर लीग सॉकर में Inter Miami CF टीम को मेजर लीग सॉकर का खिताब दिलाया था। फाइनल में मेसी कि टीम ने नैशविले को हराकर पहली बार मेजर लीग सॉकर कि ट्रॉफी अपने नाम की थी। मेसी ने Inter Miami की टीम को यूएस ओपन कप के फाइनल में भी पहुंचाया था।

मेसी हैं रिकॉर्डों के किंग


आपको बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लिओनेल मेसी को यूं ही फुटबॉल जगत का किंग नहीं कहा जाता है। मेसी ने अब तक के अपने करियर में कुल 7 बार बैलन डी ओर ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने अपनी टीम को साल 2022 में क़तर में खेले गए फीफा विश्व कप का खिताब दिलाया था। फाइनल के दौरान मेसी ने टीम के लिए अहम् गोल किये थें।

नोवाक अपना 24 वें ग्रैंड स्लैम के तलाश में खेल रहे यूएस ओपन

आपको बताए दें कि अपने करियर में 23 वें ग्रैंडस्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच यूएस ओपन में अपने 24 वें ग्रैंडस्लैम को जीतने के तलाश में उतरे हैं। नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। नोवाक ने कुल दस बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026