---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : क्रिकेट के एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी, जानें कौन सी टीमें खलेंगी वर्ल्ड अप फाइनल 

ODI World Cup 2023 : क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप 2023 इवेंट 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ने बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मेगा मुकाबलों से पहले टीमें वार्म अप मैच खेल रही हैं। किसी भी बड़े क्रिकेट इवेंट के आने से पहले क्रिकेट एक्सपर्ट्स ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 1, 2023 6:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप 2023 इवेंट 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ने बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मेगा मुकाबलों से पहले टीमें वार्म अप मैच खेल रही हैं। किसी भी बड़े क्रिकेट इवेंट के आने से पहले क्रिकेट एक्सपर्ट्स भविष्यवाणी करना शुरू कर देती है। ऐसे में वर्ल्ड कप को लेकर भी क्रिकेट के एक्सपर्ट्स ने अपनी अपनी फाइनल में पहुंचने वाले टीमें बता दी हैं।

एक इवेंट के दौरान क्रिकेट के 12 एक्सपर्ट्स एक साथ नजर आए। इन सबने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भविष्यवाणी की। 12 में से 11 एक्सर्ट्स ने वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को चुना है लेकिन सिर्फ एक ही क्रिकेट एक्सपर्ट ऐरोन फिंच ने भारत को फाइनलिस्ट नही चुना। 

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजेकर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप फाइनल में बताया। वहीं दिनेश कार्तिक ने भारत और पाकिस्तान, इरफान पठान ने भारत और साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट बताया। इससे पहले भी इरफान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी टॉप 4 वर्ल्ड कप टीमें बता चुके थे।

दिनेश कार्तिक के अलावा वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी भारत और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप फाइनल टीम चुना। वहीं साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और डाले स्टेन, वकार युनुस और पीयूष चावला ने इंग्लैंड और भारत को फाइनल टीम चुना। ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान ऐरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को ओडीआई वर्ल्ड कप का फाइनलिस्ट चुना। इससे पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी वर्ल्ड कप को लेकर प्रिडिक्शन की थी। उन्होंने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 का विजेता बताया था।

5 अक्टूबर से होंगे वर्ल्ड कप मेगा मुकाबले 

ODI World Cup 2023 के मुकाबले 5 अक्टूबर से खेले जाएंगे। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment