---Advertisement---

ODI World Cup 2023: ICC ने जारी की एलिट अम्पायर पैनल लिस्ट, ये दिग्गज इस बार वर्ल्ड कप का नहीं होंगे हिस्सा

ODI World Cup 2023: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने एलिट अम्पायर लिस्ट का एलान कर दिया है। दिग्गज अम्पायर अलीम डार इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 9, 2023 1:16 अपराह्न

world-cup-2023..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवंबर के महीने में होने जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया जाना है। अब ऐसे में आईसीसी ने अब जाकर अम्पायर के एलिट पैनल का एलान कर दिया है। हालांकि इस बार दिग्गज अम्पायर अलीम डार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे।

आईसीसी ने किया वर्ल्ड कप के लिए एलिट पैनल का एलान

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने वनडे विश्व कप के लिए अम्पायरों के एलिट पैनल का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में हालांकि दिग्गज अम्पायर अलीम डार का नाम नहीं है। अलीम डार ने काफी वर्ल्ड कप मैचों में अम्पायरिंग की है। ऐसे में आने वाले मैचों में उनके बेहतरीन अम्पायरिंग को match officials और क्रिकेटर्स जरूर मिस करेंगे।

एमिरेटस एलिट पेनल्स लिस्ट

क्रिस्टोफर गफ़्फ़ानी (न्यूज़ीलैंड ), कुमार धर्मसेना (श्रीलंका ), रिचर्ड केटलेबोरौघ(इंग्लैंड), मराइस इरेस्मस(साउथ अफ्रीका),माइकल गॉफ (इंग्लैंड ), नितिन मेनन (इंडिया ), रिचर्ड इलिंगवर्थ(इंग्लैंड), एड्रिअन होल्ड्स्टॉक(दक्षिण अफ्रीका), रॉडनी टकर(ऑस्ट्रेलिया), जोएल विल्सन(वेस्ट इंडीज), अहसान रजा (पाकिस्तान)

आईसीसी का इमर्जिंग अम्पायर पैनल

शरफ़ुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश ), पॉल विल्सन (ऑस्ट्रेलिया ), अलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड ) और क्रिस ब्राउन (न्यूज़ीलैंड )

आईसीसी का एलिट मैच रेफरी पैनल

जे एंडी पीक्रॉफ्ट (ज़िम्बाब्वे ), रीचिए रिचर्डसन (वेस्ट इंडीज ), फ्फ क्रोवे (न्यूज़ीलैंड ) और जवागल श्रीनाथ (इंडिया )

5 अक्टूबर को पहला मैच इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में सबसे पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियन टीम के साथ खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 8 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026