---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : गुवाहाटी में आमने सामने होंगे भारत- इंग्लैंड, जानें किसे मिल सकता है मौक़ा

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का पहले वार्म अप मैच 29 सितम्बर को खेले गए। आज 2 वार्मअप मैच खेले जाएंगे। एक भारत बनाम इंग्लैंड गुवाहाटी में, दूसरा ऑस्ट्रलिया बनाम नीदरलैंड तिरुवंतपुरम में। ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। लेकिन इस मैच के शुरू होने का ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 30, 2023 6:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का पहले वार्म अप मैच 29 सितम्बर को खेले गए। आज 2 वार्मअप मैच खेले जाएंगे। एक भारत बनाम इंग्लैंड गुवाहाटी में, दूसरा ऑस्ट्रलिया बनाम नीदरलैंड तिरुवंतपुरम में। ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। लेकिन इस मैच के शुरू होने का सही समय अब ​​सामने आ गया है। मैच शुरू करने के लिए अंपायर दोपहर 12.30 बजे के बीच मैदान में प्रवेश करेंगे। अगर बारिश हुई तो क्या फैसला लेना है, इस पर चर्चा करेंगे। यदि बारिश हुई है तो अंपायरों को यह तय करना होगा कि मैदान कब सूख जाएगा और मैच कब शुरू होगा। लेकिन अगर बारिश नहीं हुई तो मैच दोपहर 1.30 बजे टॉस कर दिया जाएगा। दोनों कप्तान आज अपनी 11 सदस्यीय टीम का ऐलान करेंगे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी कुछ देर मैदान में प्रैक्टिस करेंगे।

मैच टॉस के आधे घंटे बाद शुरू किया जाएगा, यानी दोपहर 2 बजे मैच शुरू होगा। वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। क्योंकि इससे पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया था। तो अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले इस मैच को जीतने के लिए बेताब होगी। विश्व कप से पहले ये बातें भारत के लिए अहम होंगी, क्योंकि ये मैच भारत को विश्व कप के लिए अच्छी बढ़त दिला सकता है। क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले प्रैक्टिस मैच में भारत अपनी कच्ची कड़ियां दुरुस्त कर सकेगा और वर्ल्ड कप से पहले उसके लिए ये सबसे अहम होगा। ऐसे में ये प्रैक्टिस मैच भारत के लिए अहम बताया जा रहा है।

ODI World Cup 2023 : भारत प्रिडिक्टेड टीम

रोहित शर्मा , शुभमन गिल , विराट कोहली , के एल राहुल, श्रेयस,हार्दिक पण्ड्या रवींद्र जडेजा , कुलदीप यादव, रवीनचंद्र अश्विन, जसप्रित गुमराह, मोहम्मद सिराज।

ODI World Cup 2023 : भारत-इंग्लैंड टीम स्क्वाड

भारत वर्ल्ड कप स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर,  केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्र  अश्विन , इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड वर्ल्ड कप स्क्वाड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Leave a Comment